नई दिल्ली, सितंबर 14। आजकल रोज के सामान्य काम को निपटाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बेहतरीन साधन बन रहे हैं। रोज आप इसकी मदद से सैकड़ो रुपए की बचत करते हैं। यदि आप स्कूल या कॉलेज जाने के लिए या फिर सामान्य कामों को निपटाने के लिए एक हल्के और बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपकों एक बेहतरीन स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको इवोलेट पोनी नाम के स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ओबेन रोर के फिचर्स से रुबरू कराएंगे। इन स्कूटरों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती है, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना पड़ता है।
इवोलेट पोनी
इवोलेट पोनी एक आईसीएटी सर्टीफाइड ई-स्कूटर है। इसके फिचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में वाटरप्रुफ बीएलडीसी मोटर लगा हुआ है, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 250 वॉट्स की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। इवोलेट पोनी के रेंज की बात करें तो स्कूटर सिंगल चार्ज में 90-120 किलोमिटर की रेंज देता है।
दो मॉडल हैं उपलब्ध
इवोलेट पोनी के दो मॉडल उपलब्ध है। एक मॉडल में लीड एसिड बैटरी लगी हुई है, यह बैटरी फुल चार्ज होने में 8-9 घंटे का वक्त लेता है। स्कूटर का दूसरा मॉडल में लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है। लिथियम आयन की बैटरी फुल चार्ज होने में 3-4 घंटे का समय लेती है। कलर ऑप्शन भी मौजूद है। स्कूटर में आपको सफेद, काला, लाल, नीला और सिल्वर कलर का विकल्प मिलता है। स्कूटर की कीमत भी किफायती है। पोनी के ईजेड मॉडल की कीमत एक्स शोरूम प्राइस 39,542 रुपये से शूरू है। वहीं कंपनी के क्लासिक मॉडल की कीमत 49,592 रुपये से शुरू है।
ओबेन रोर
ओबेन रोर इलेक्ट्रिक व्हेकिल की बात करें तो यह 200 कीमी की रेंज देती है। गाड़ी की खास बात है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक केवल 3 सेकेंड में 40 कीमी की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक की टॉप स्पीड 100 कीमी प्रति घंटा की है। सबसे बड़ी बात यह है कि बैटरी को फूल चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय लेता है। ओबेन रोर की कीमत एक्स शोरूम प्राइस 1,02,999 रुपए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications