नयी दिल्ली। फेसबुक जैसी दिग्गज कंपनी सहित कई विदेशी कंपनियों के साथ हजारों करोड़ रु का सौदा करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी टेक्नोलॉजी सब्सिडरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए एक और बड़ी डील करने की तैयारी में है। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, अब एक और अमेरिकी तकनीकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ बातचीत कर रही है। अगर दोनों पक्षों के बीच डील होती है तो दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी आएगी, जो फेसबुक, केकेआर एंड कंपनी, सिल्वर लेक, विस्टा इक्वल पार्टनर्स सहित बड़े वैश्विक निवेशकों से केवल एक महीने में करीब 10 अरब डॉलर का निवेश हासिल कर चुकी है।
माइक्रोसॉफ्ट कितना कर सकती है निवेश
लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट डिजिटल भुगतान सेवाओं के सेक्टर में कई कंपनियों के साथ बातचीत कर रही है, जिनमें रिलायंस भी शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.5 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी रखती है। इसके लिए कंपनी 2 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है। हालांकि मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट ने जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी खरीद कर रिलायंस के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने में दिलचस्पी दिखाई है, मगर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये डील अवश्य ही होगी।
जियो के साथ माइक्रोसॉफ्ट की डील
फरवरी में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी सत्य नडेला ने कहा था कि कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। सौदे के हिस्से के रूप में रिलायंस जियो ने देश भर में डेटा सेंटर स्थापित करने और एंटरप्राइज़ क्लाइंट के लिए Microsoft Azure की क्लाउड सेवाओं का उपयोग करने की योजना बनाई है। कई विदेशी निवेशक जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश के लिए रुचि रखते हैं, क्योंकि वे भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल बाजार ले लाभ उठाना चाहते हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की सभी डिजिटल और टेलिकॉम सर्विस को जोड़ती है, जिसमें जियो डिजिटल सेवाएं (मोबाइल, ब्रॉडबैंड), ऐप्स, तकनीकी क्षमताएं (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स आदि) शामिल हैं।
रिलायंस के जियो के लिए किए गए सौदे
जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने वाली सबसे नई कंपनी केकेआर है, जिसकी घोषणा 22 मई को की गई थी। इसने जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32% हिस्सेदारी के लिए 11,367 करोड़ रु का सौदा किया। ये केकेआर का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। फेसबुक ने अप्रैल की घई घोषणा में कहा था है कि वे जियो में 9.99% हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसके बाद रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए सिल्वर लेक से 750 मिलियन डॉलर और विस्टा इक्विटी पार्टनर्स से 1.5 अरब डॉलर का निवेश हासिल किया। 17 मई को जियो प्लेटफॉर्म्स ने कहा कि यह जनरल अटलांटिक से 87 करोड़ डॉलर जुटा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications