अब तक आपने ट्रेवल करने के लिए कार, बाइक बुक किए होंगे। लेकिन अब आप बस भी रेंट पर ले सकेंगे। जी हां अगर आप अपने पूरे ग्रुप के साथ ट्रेवल करने जाना चाहते हैं तो आपको बस में सीट बुक कराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली: अब तक आपने ट्रेवल करने के लिए कार, बाइक बुक किए होंगे। लेकिन अब आप बस भी रेंट पर ले सकेंगे। जी हां अगर आप अपने पूरे ग्रुप के साथ ट्रेवल करने जाना चाहते हैं तो आपको बस में सीट बुक कराने की जरूरत नहीं है। अभी तक गाड़ी रेंट पर लेकर ट्रेवल करना काफी चलन में है। लेकिन आपको अगर पूरी फैमिली के साथ कहीं धूमने जाना हो और आपको इसके लिए बस की जरूरत हो तो बस रेंट पर लेने में काफी परेशानी आती है। इसी परेशानी से निपटने के लिए ऑन लाइन बस टिकिटिंग कंपनी अभीबस डॉट कॉम ने अवधि आधारित किराए की सेवा 'रेंट ए बस' लॉन्च करने की घोषणा की है। इस सेवा के माध्यम से 14 से लेकर 52 सीटर तक की मिनी बसों, टैम्पो और बसों को किराए पर लिया जा सकेगा।
कंपनी के साथ जुड़ी हैं 10 हजार बसें
कंपनी ने बताया कि इस समय AbhiBus.com का 500 बस ऑपरेटर्स के साथ समझौता हुआ है। इसके विशाल बेड़े में 10हजार बसें शामिल हैं और अगले छह माहीनों में 1500 बस ऑपरेटर्स इसमें और जुड़ जाएंगे। इसमें सभी तरह की बसें शामिल होंगी।
मोबाइल ऐप या साइट पर करा सकते बुकिंग
भारत और भारत के बाहर के देशों के उपभोक्ता देश के विभिन्न भागों की यात्रा, पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए अभी बस ऐप या कंपनी की वेबसाइट www.abhibus.com पर जाकर बस की क्षमता, एसी या नान एसी, स्लीपर या नान स्लीपर बस, वॉल्वो, मिनी वैन, एमयूवी आदि की बुकिंग करा सकते हैं। इसके साथ ही अभी बस की मोबाइल ऐप या साइट पर जाकर उपभोक्ता को बताना होगा कि वे किस तारीख के लिए और कितने समय के लिए सेवा बुक कराना चाहता है। इसके लिए कई ऐसी जगहों के भी विकल्प होंगे जहां से उपभोक्ताओें को लिया जा सकेगा और छोड़ा जा सकेगा।
30 हजार की बुकिंग पर मिलेगा सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन
31 जनवरी 2020 तक AbhiBus ऑनलाइन प्लेटफार्मों (ऐप और वेबसाइट) के माध्यम से पहली बार 'रेंट ए बस' सर्विस में न्यूनतम 30 हजार रुपए की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक एक नया सैमसंग गैलेक्सी एम 10 स्मार्टफोन मिलेगा। जानकारी दें कि आमतौर पर रेंट की बसों की सेवा का उपयोग छुट्टियों, तीर्थयात्राओं, शादियों, कॉर्पोरेट आउटिंग, अत्यधिक लोकप्रिय दर्शनीय स्थलों के लिए समूह यात्रा के लिए किया जाता है। इनमें कम दूरी पर कई स्थान होते हैं जैसे कि दिल्ली-आगरा-जयपुर त्रिकोण, मुंबई-शिरडी, हैदराबाद -तिरुपति, दिल्ली-वैष्णो देवी और ऐसी ही अन्य छोटी यात्राएं आदि।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications