नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर मोदी सरकार ने कारोबारियों को भारी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने जीएसटी में छूट का दायरा बढ़ाकर दुगना कर दिया है। अभी तक 20 लाख रुपये का कारोबार करने वाले लोगों को जीएसटी में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं था। मोदी सरकार ने इस सीमा को बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया है। इसके अलावा जिन कारोबारियों का वार्षिक कारोबार 1.5 करोड़ रुपये तक है, वे कंपोजिशन स्कीम का फायदा लेने का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में उन्हें 1 फीसदी की दर से जीएसटी टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। पहले यह सुविधा 75 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले कारोबारी को मिल रही थी।

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
वित्त मंत्रालय ने आज कई ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स देने वालों का आधार बढ़कर करीब दोगुना हो गया है। जीएसटी लागू होते वक्त इसके दायरे में आने वाले कारोबारियों की संख्याा जहां करीब 65 लाख थी, जो बढ़कर अब 1.24 करोड़ हो गई है। वित्त मंत्रालय अपने कई ट्वीट में बताया है कि जीएसटी लागू किए जाने के बाद से बहुत सी वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स रेट में कमी की गई है। मंत्रालय ने कहा है कि अब 28 फीसदी टैक्स स्लैब के अंतर्गत केवल विलासिता से जुड़ी चीजें एवं अहितकर वस्तुएं ही बची हैं। शुरुआत में इस टैक्स स्लैब में 230 वस्तुएं थी, लेकिन अब इनमें से करीब 200 वस्तुओं को कम टैक्स वाले स्लैब में कर दिया गया है।
आवासीय सेक्टर को बड़ी राहत
वित्त मंत्रालय अपने इन ट्वीट बताया है कि निर्माण क्षेत्र एवं आवासीय सेक्टर को भारी राहत प्रदान की गई है। इन सेक्टर को अब 5 फीसदी के टैक्स स्लैब के अंतर्गत रखा गया है। सस्ते मकानों पर जीएसटी की दर को घटाकर 1 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा जीएसटी से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटेड कर दिया गया है। अब तक 50 करोड़ जीएसटी रिटर्न ऑनलाइन फाइल किए जा चुके हैं और 131 करोड़ ई-बिल जेनरेट हुए हैं।
यह भी पढ़ें : जीएसटी : जानें महीने के हिसाब से कलेक्शन और चिंता का कारण
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications