एचडीएफसी बैंक के बाद अब एक और प्राइवेट बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी दी है। जी हां अब आईडीबीआई ने अब अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है।
नई दिल्ली, अप्रैल 22। एचडीएफसी बैंक के बाद अब एक और प्राइवेट बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी दी है। जी हां अब आईडीबीआई ने अब अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। यह बैंक पहले सरकारी था लेकिन अब एक निजी बैंक हो गया है। हाल ही में सरकारी से प्राइवेट हुए आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को अब से फिक्स्ड डिपोजिट पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। बता दें आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज की दर को बढ़ा दिया है। यानि करोड़ों ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। आईडीबीआई बैंक फिक्स्ड डिपोजिट पर नई ब्याज दरों को 20 अप्रैल से लागू कर चुका है। बता दें इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एफडी पर ब्याज की दरें बढ़ाई थीं।

चेक करें कितना हुआ है बदलाव
बदलाव के बाद आईडीबीआई बैंक की तरफ से 6 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 2.70 प्रतिशत से लेकर 5.60 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी एफडी जमा पर ब्याज बढ़ा चुके हैं। आईडीबीआई बैंक ने 2 करोड़ रुपये की 7 दिन से 30 दिन तक की जमा पर पहली ही ब्याज दर 2.7 प्रतिशत को बरकरार रखा है। 31 दिन से 45 दिन की अवधि पर अब 2.80 प्रतिशत के मुकाबले 3 प्रतिशत सालाना का ब्याज मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार आईडीबीआई बैंक का करीब 3 करोड़ कस्टमर बेस है। हम आपको बता दें पहले यह बैंक सेमी गवर्नमेंट था, जो अब पूरी तरह प्राइवेट हो गया है।
ये हैं नई ब्याज दरें
07-30 दिन की अवधि पर 2.7% ब्याज दिया जा रहा है।
31-45 दिन की अवधि पर ब्याज की दर 3% रखी गई है।
46-60 दिन की अवधि वाली एफडी पर 3.25% की दर से ब्याज मिलेगा
1 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.15% की दर से ब्याज मिलेगा
1-2 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.25% की दर से ब्याज मिलेगा
2-3 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.35% की दर से ब्याज मिलेगा
इस तरह 3- 5 वर्ष से अधिक की अवधि वाली एफडी पर 5.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
5 वर्ष की अवधि वाली एफडी पर 5.6% की दर से ब्याज दिया जाएगा।
एक बार फिर से एचडीएफसी बैंक ने दी खुशखबरी
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए एक बार फिर अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने फिर से फिकस्ड डिपॉजिट की दर में बदलाव किया है। नई दरें 20 अप्रैल से प्रभावी कर दी गई हैं। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगी। बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों को 7 से 29 दिन के एफडी पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 30 दिन से 90 दिन वाली एफडी पर बैंक 3% ब्याज दे रहा है। नए बदलाव के बाद एचडीएफसी बैंक की तरफ से 91 दिन से 6 महीने के फिक्सड डिपॉजिट पर 3.50 ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications