NSDL Dividend 2025: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) बोर्ड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (100%) के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में शुक्रवार, 19 सितंबर, 2025 तय की है। यह फैसला 28 अगस्त, 2025 को 13वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में बोर्ड की बैठक में आया।

कितने मिलेंगे डिविडेंड?
कंपनी के निदेशक मंडल ने 23 मई, 2025 को हुई अपनी बैठक में, 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2 रुपये (केवल दो रुपये) का डिविडेंड देने की सिफारिश की थी (मतलब 100%), जो 13वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन होगा।
डिविडेंड का पेमेंट मंगलवार, 28 अक्टूबर, 2025 को या उससे पहले किया जाएगा, जो स्रोत पर कर कटौती के अधीन होगा। एनएसडीएल ने बताया कि कंपनी की 13वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 29 सितंबर, 2025 (सोमवार) को होगी।
NSDL के शेयरों में निवेशकों के लिए 800 रुपये के इश्यू प्राइस से 55 प्रतिशत का लाभ बना हुआ है। NSDL के शेयरों का एलटीपी 1238 रुपये प्रति शेयर है, जिसका 52-सप्ताह का उच्चतम मूल्य 1,425 रुपये प्रति शेयर है।
IPO प्राइस से 55% ऊपर है शेयर
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयरों ने 6 अगस्त को शेयर बाजार में 10% प्रीमियम के साथ शानदार शुरुआत की। शेयर 800 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 880 रुपये पर लिस्ट हुए। 1238.15 रुपये के मौजूदा भाव पर, NSDL के शेयर IPO मूल्य से 55 प्रतिशत ऊपर हैं।
4,011.16 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड इश्यू पूरी तरह से ऑफर-ऑन-सेल (ओएफएस) था। कंपनी ने 760 रुपये से 800 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इश्यू को 1,44,08,34,768 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 3,51,27,002 थी। खुदरा और एनआईआई भागीदारी क्रमश- 7.76 गुना और 34.98 गुना रही। QIB श्रेणी को 103.97 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
NSDL के तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में, एनएसडीएल ने 82.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 66.6 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही में इसकी कुल आय साल-दर-साल आधार पर 21.68 प्रतिशत बढ़कर 190.4 करोड़ रुपये हो गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications