नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व एमडी पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली, फरवरी 25। देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज एनएससी से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व एमडी पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आनंद सुब्रमण्यम पर आरोप है कि वो एनएसई के कामकाज में दखल देते थे। माना जा रहा है कि चित्रा ने हिमालय के जिस योगी से सलाह लेने की बात कही थी, वह सुब्रमण्यम ही थे।

कहीं आनंद सुब्रमण्यम ही तो नहीं हिमालय के योगी बाबा
सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक सुब्रमण्यम के गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले सुब्रमण्यम से सीबीआई के अधिकारियों ने चेन्नई में तीन दिनों तक पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे यह जानने की कोशिश की गई कि उन्हें एनएसई के समूह परिचालन अधिकारी पर नियुक्ति किस तरह मिली। इसके अलावा तत्कालीन प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चित्रा रामकृष्ण के साथ उनके जुड़ाव के बारे में भी पूछताछ की गई। बता दें कि इससे पहले नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) के पूर्व चेयरमैन अशोक चावला ने सेबी को पत्र लिखकर कहा था कि रहस्यमयी हिमालयी 'योगी' जिसने कथित तौर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण को महत्वपूर्ण मामलों पर सलाह दी थी, वह कोई और नहीं बल्कि आनंद सुब्रमण्यम हो सकते हैं। Personal Loan लेने में Aadhaar का करें इस्तेमाल, जानिए फायदे
कई एक्सपर्ट आनंद को ही योगी मानते
एनएसई को-लोकेशन स्कैम में सीबीआई आनंद सुब्रमण्यम से भी पूछताछ कर रही थी। यह मामला सामने आने के बाद एनएसई समेत कई एक्सपर्ट का मानना है कि अज्ञात योगी कोई और नहीं बल्कि आनंद ही है। एनएसई ने सेबी को दिए सबमिशन में कहा था कि आनंद ही असल में योगी है और वह फेक आइडेंटिटी क्रिएट कर चित्रा का फायदा उठा रहा था। हालांकि सेबी ने एनएसई की इस बात को नहीं माना था।
सेबी के एक हाल में आए एक आदेश में यह मामला सामने आया। इसके मुताबिक 2013 में एनएसई की तत्कालीन सीईओ एंड एमडी रामकृष्ण ने आनंद सुब्रमण्यम को चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर नियुक्त किया था जबकि इससे पहले ऐसी कोई पोस्ट नहीं थी। सुब्रमण्यम बामर लॉरी में काम कर रहे थे जहां उनका सालाना पैकेज 15 लाख रुपये था। लेकिन एनएसई में 1.38 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया। बाद में वह एनएसई में ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर बन गए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications