नयी दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए हिटमैन कहे जाने वाली भारतीय टीम के ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा विज्ञापनों की दुनिया में भी छाये हुए हैं। वनडे और टी-ट्वेंटी के बाद हाल ही में टेस्ट में भी बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने मौजूदा वित्त वर्ष में 10 नये ब्रांडों के साथ करार किया है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने इन ब्रांड्स के लिए पिछली कीमत के मुकाबले 55% अधिक रेट पर करार किया है। यानी इन 22 ब्रांड्स से वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगा चुके रोहित की आय करीब 73-75 करोड़ रुपये हो सकती है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा की ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण इस साल हुए वर्ल्ड कप में रहा उनका शानदार प्रदर्शन है। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए 5 शतक जड़े थे और भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचाने में मदद की थी।

कमाई में तीसरे नंबर पर हैं रोहित
वर्ल्ड कप के बाद बढ़ी ब्रांड वैल्यू और 10 नये ब्रांड्स के लिए किये गये करार से विज्ञापन से कमाई के मामले में रोहित शर्मा अब भारतीय कप्तान विराट कोहली और विश्व विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा की ब्रांड वैल्यू पर आईएमजी-रिलायंस में स्पॉन्सरशिप सेल्स के हेड निखिल बरडिया का मानना है कि पिछले कुछ सालों में ब्रांड रोहित शर्मा ने बहुत तेजी से बढ़ते हुए अपने लिए बेहतर मार्केट तैयार की है। पिछले 4 सालों से रोहित की कमर्शियल डील संभाल रहे बरडिया कहते हैं कि मैदान पर उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है, जिससे हमारी ऑफ-फील्ड रणनीति, विज्ञापन रणनीति, को सहारा मिला है।
1 करोड़ रुपये रोज की कमायी
रोहित शर्मा इस समय एक साल में दो दिन की न्यूनतम गारंटी के साथ रोजाना लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विराट कोहली सबसे अधिक कमाने वाले क्रिकेटर हैं, जो रोहित से लगभग 3-4 गुना ज्यादा कीमत लेते हैं। रोहित का मैदान पर प्रदर्शन लगातार शानदार होता जा रहा है। उन्हें टेस्ट में ऑपनिंग करने का मौका मिला और मौका मिलते ही उन्होंने 6 में से 3 पारियों में शतक जड़ दिया।
यह भी पढ़ें - आप पेटीएम वॉलेट से भी कर सकते हैं फास्टैग रिचार्ज, जानिये कैसे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications