Ola Electric IPO: टू-व्हीलर EV कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के पब्लिक इश्यू को लेकर जरूरी अपडेट आ गया है. प्राइमरी मार्केट में 1 अगस्त से लॉन्च हो जाएगा. इसके तहत एंकर निवेशक गुरुवार को बोली लगा सकते हैं. फिर रिटेल निवेशक 2 अगस्त से IPO के लिए बोली सकते हैं, जोकि 6 अगस्त को बंद हो जाएगा.
हालांकि, प्राइस बैंड को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. बता दें कि यह देश की पहली 2-व्हीलर EV कंपनी होगी, जो एक्सचेंज में लिस्ट होगी. कंपनी की योजना IPO के जरिए 6000 करोड़ रुपए जुटाने की है, जिसमें 5500 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाए जाएंगे.
OFS में भी होगी हिस्सा बिक्री
IPO में 8.49 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS में जारी होंगे. OFS में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सेदारी बेचेंगे. AlphaWave, Alpine, DIG Investment, Matrix और अन्य 47.89 मिलियन शेयर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के तहत स्टेक सेल कर सकते हैं. Ola Electric के फाउंडर भाविश अग्रवाल भी OFS में 3.79 करोड़ और इंडस ट्रस्ट 41.79 लाख शेयरों की बिक्री कर सकते हैं.
मौजूदा निवेशकों में VF II Ostrich (DE) LLC सबसे बड़ा हिस्सेदार है, जिसके पास कंपनी में 21.98 फीसदी हिस्सेदारी है. OFS में कंपनी 2.38 करोड़ शेयर जारी करेगी. Alpha Wave Ventures II LP, Alpine Opportunity Fund VI LP, Internet Fund III Pte, MacRitchie Investments Pte, Matrix Partners India Investments III LLC, Tekne Private Ventures XV, और Ashna Advisors LLP भी मौजूदा निवेशकों में शामिल हैं.
IPO में कर्मचारियों के लिए रिजर्व होगा हिस्सा
ओला इलेक्ट्रिक IPO में कर्मचारियों के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व होगा. इसके तहत 5.5 करोड़ रुपए के शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित होगा. इश्यू में करीब 75 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIBs के लिए रिजर्व होगा. नॉन-इंस्टीट्युशन इनवेस्टर्स यानी NIIs के लिए 15 फीसदी हिस्सेदारी और बाकी 10% रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व होगा.

Ola Electric IPO
भाविश अग्रवाल की कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने IPO के लिए पिछले साल 22 दिसंबर को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP फाइल किया था. ओला इलेक्ट्रिक IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पिछले महीने ही मंजूरी दी थी. इसके लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, BofA सिक्योरिटीज, सिटी, BoB कैपिटल्स और SBI कैपिटल्स इन्वेस्टमेंट बैंक्स के तौर पर काम कर रहे हैं.
Ola Electric में हिस्सेदारी
Ola Electric में फाउंडर भाविश अग्रवाल की हिस्सेदारी 45.14 फीसदी की है. जबकि 47.19 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स का है. बाकी 7.67 फीसदी हिस्सेदारी एम्प्लॉयी ट्रस्ट के पास है. IPO में बोली लगाने वालों के लिए अलॉटमेंट 7 अगस्त को होगा. फिर NSE और BSE पर 9 अगस्त को होगी.
IPO की रकम का कहां होगा इस्तेमाल?
OLA, एक इलेक्ट्रिक व्हीकल और कुछ कोर EV कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी है. इसके तहत ओला फ्युचरफैक्ट्री में कंपनी बैट्री पैक्स, मोटर्स और व्हीकल फ्रेम बनाती है. कंपनी IPO से मिली कुल रकम में से 1,227.64 करोड़ रुपए इन्हीं पर खर्च करेगी. इसके जरिए सब्सिडियरी OCT के सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Ola Gigafactory) की क्षमता बढ़ाना चाहती है, जिसे 5 GWh से बढ़ाकर 6.4 GWh करना चाहती है.
OET के जरिए कंपनी 800 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान करना चाहती है. बता दें कि 15 जून 2024 तक कंसोलिडेटेड बेसिस पर कुल कर्ज 996.67 करोड़ रुपए रहा. 1,600 करोड़ रुपए कंपनी रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर खर्च करेगी. 350 करोड़ रुपए का इस्तेमाल ऑर्गेनिक ग्रोथ के जरिए कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी. बाकी रकम को सामान्य कॉरपोरेट इस्तेमाल के लिए करेगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications