
Olectra Greentech Share : प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने पिछले 10 वर्षों में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। 10 सालों के दौरान कंपनी के शेयरों में 6185.28 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है। इस हिसाब से अगर किसी ने कंपनी के शेयरों में लगभग 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो निवेश की रकम आज के समय में 62.85 लाख रुपये हो जाती।
कहां से कहां पहुंचा शेयर
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का शेयर एक मल्टीबैगर स्टॉक है, जो कि 22 मार्च 2013 को केवल 9.85 रुपये पर था, जबकि आज ये 619 रु रुपये से अधिक का हो गया है। पिछले तीन वर्षों में शेयरों में 1286.4 फीसदी की वृद्धि हुई है। 3 साल पहले ये 44.70 रु पर था। पिछले 5 वर्षों में शेयर ने 246 फीसदी से अधिक की छलांग लगाई है।
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी है। इलेक्ट्रिक बसों के कमर्शियल कारोबार में प्रमुख कंपनी बनने के बाद, कंपनी 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए ई-मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी प्रोडक्ट लाइन का विस्तार कर रही है। इसने हाल ही में रिलायंस के साथ तकनीकी साझेदारी में हाइड्रोजन बस के डेवलपमेंट का ऐलान किया है। हाइड्रोजन बस ट्रैडिश्नल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का पूरी तरह से कार्बन मुक्त विकल्प होगी।
कितनी है मार्केट कैपिटल
कंपनी की मार्केट इस समय 5,088.60 करोड़ रु है। ओलेक्ट्रा एक स्मॉलकैप कंपनी है। एक्सचेंजों के पास उपलब्ध शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, प्रमोटरों के पास कंपनी की 50.02 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी 49.98 फीसदी पब्लिक शेयरधारकों के पास है। ये स्टॉक रिटेल निवेशकों का पसंदीदा शेयर है। उनके पास इस कंपनी के लगभग 23 फीसदी शेयर हैं, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास लगभग 8.96 फीसदी हिस्सेदारी है।
कंपनी के वित्तीय नतीजे
पिछले एक दशक में कंपनी की शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 2021-22 तक आठ गुना बढ़कर 593.26 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2012-13 में बिक्री का आंकड़ा महज 70.07 करोड़ रुपये रहा। इस बीच, वित्त वर्ष 2012-13 में शुद्ध लाभ 3 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 35.36 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध लाभ 14 फीसदी बढ़कर 14 करोड़ रुपये हो गया, जबकि शुद्ध बिक्री में 23 फीसदी की छलांग लगाकर 256 करोड़ रुपये हो गई।
बाकी अवधियों का रिटर्न
ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर का बाकी अवधि का रिटर्न देखें तो 5 दिन में यह 4.82 फीसदी नीचे फिसला है, जबकि 1 महीने में यह 24.50 रु चढ़ा है। 6 महीनों में यह 9.87 फीसदी उछला है। 2023 में यह शेयर अब तक 19.82 फीसदी उछला है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications