Oman Golden Visa: ओमान 31 अगस्त 2025 से अपने नए गोल्डन वीजा प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रहा है। यह पहल देश को अंतरराष्ट्रीय निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने और व्यापार में डिजिटल बदलाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्रालय ने बताया कि यह प्रोग्राम "अल मजीदा कंपनीज" पहल के साथ शुरू होगा, जो उच्च प्रदर्शन करने वाली ओमानी कंपनियों को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है।

गोल्डन वीजा: निवेशकों और उनके परिवार के लिए फायदा
ओमान का गोल्डन वीजा निवेशकों को 5 या 10 साल के नवीकरणीय निवास परमिट प्रदान करता है। इसके तहत निवेशक, उनके जीवनसाथी, 25 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और आश्रित माता-पिता बिना किसी स्थानीय प्रायोजक के ओमान में रह सकते हैं, काम कर सकते हैं और पढ़ाई भी कर सकते हैं।
इस प्रोग्राम के तहत निवेशकों को अचल संपत्ति खरीदने कंपनी के ओनरशिप में निवेश करने, या आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पूंजी निवेश करने के जरिए ऐलीजिबीलिटी मिलेगी। वीजा धारकों को पूर्ण कारोबारी मालिकी और चलनने के अधिकार मिलते हैं। इसके साथ ही उन्हें टेक्स छूट, फ्रीहोल्ड संपत्ति का अधिकार, और हाई क्वालिटी वाली स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
लंबा निवेश और स्थिरता
गोल्डन वीजा निवेशकों को लंबा निवास का विकल्प देता है। मंत्रालय के नियोजन महानिदेशक मुबारक बिन मोहम्मद अल दोहानी के अनुसार, यह पहल स्थायी और कारोबार में अच्छा माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। "अल मजीदा कंपनीज" पहल के साथ यह कार्यक्रम स्थानीय कंपनियों के विकास और नियामक सुधारों को जोड़कर निवेशकों के लिए भरोसेमंद माहौल तैयार करता है।
डिजिटल व्यापार सुधार
इस पहल के तहत ओमान "ओमान बिजनेस" प्लेटफॉर्म के माध्यम से वाणिज्यिक पंजीकरणों का इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर भी योग्य करेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कारोबारों के लिए समय की बचत, संचालन लागत में कमी और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सलालाह में आयोजित उद्घाटन समारोह में सुल्तान कबूस विश्वविद्यालय, जर्मन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, ओमान ऊर्जा संघ और एबिना जैसी संस्थाओं के साथ सहयोग समझौतों पर भी हस्ताक्षर होंगे। ये साझेदारियां नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशनल और प्राइवेट क्षेत्र की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगी।
स्थिर और निवेश-फ़्रेंडली वातावरण का निर्माण
ओमान का गोल्डन वीजा और डिजिटल व्यापार सुधार निवेशकों को लंबे समय तक स्थिर और बेहतर माहौल प्रदान करने का प्रयास है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लालफीताशाही कम होगी और कारोबार के लिए संचालन आसान होगा। इस पहल से स्थानीय कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों दोनों को फायदा मिलेगा।
इस प्रोग्राम का टारगेट ओमान को वैश्विक निवेशकों के लिए एक मजबूत, नवाचारी और बिजनेस -अनुकूल गंतव्य बनाना है। दीर्घकालिक निवास परमिट, व्यापार में डिजिटल सुधार और निवेशकों के लिए सुविधाओं के कारण यह देश के आर्थिक विकास और वैश्विक पहचान को नई दिशा देगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications