नई दिल्ली, अक्टूबर 2। देश में महंगाई का दौर जारी है। एक तरफ पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ रहा है। आज यानी 2 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हए हैं। वहीं कल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। इसी क्रम में सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। ध्यान रहे कि जहां सीएनजी का इस्तेमाल वाहनों में ईंधन के रूप में होता है, वहीं पीएनजी का इस्तेमाल घरों में खाना बनाने के लिए किया जाता है। यह गैस पाइप के जरिए घरों में पहुंचाई जाती है। आइये जानते हैं कि यह दोनों गैस कितना और क्यों महंगी हुई हैं। इसके अलावा अगर आप सीएनजी पंप खोलकर कमाई करना चाहते हैं, तो अंत में इस बात की भी जानकारी दी गई है।
कल से कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा
कल यानी 1 अक्टूबर 2021 से कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम भी बढ़ गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी कमर्शिलय गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम करीब 43 रुपये बढ़ा है। अब दिल्ली में 19 किलो का कामर्शियल गैस का सिलेंडर 1736.50 रुपये में मिलेगा। कल तक यह गैस का सिलेंडर 1693 रुपये में मिल रहा था। इस प्रकार कमर्शियल गैस का सिलेंडर करीब 43 रुपये महंगा हो गया है।
जानिए कितना बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम
सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम में करीब 62 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम बढ़ने के चलते यह करना जरूरी हो गया था। इसके बाद देश में सीएनजी और पीएनजी के रेट में बढ़ोत्तरी हो गई है। कंपनियों का कहना है कि सरकार के गैस का रेट बढ़ाने के बाद उनको ऐसा करना पड़ रहा है।
जानिए कितना बढ़े रेट
सरकार के इस कदम के बाद दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी के रेट में 2.28 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके अलावा पीएनजी के रेट में 2.10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई है। आईजीएल ने सीएनजी और पीएनजी के इन नए रेट को लागू भी कर दिया है।
आज से बढ़े हुए रेट लागू
आईजीएल का रेट बढ़ाने का फैसला आज (2 अक्टूबर 2021) से लागू हो गया है। इसके बाद अब जहां दिल्ली में सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी का रेट 2.55 रुपये किलो बढ़ा है। इसके बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी 47.48 रुपये में मिलेगी। वहीं इसका रेट नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 53.45 रुपये प्रति किलो हो गया है।
जानिए अन्य जगहों पर कितना बढे रेट
आईजीएल ने गुरुग्राम में सीएनजी का नया रेट 55.81 रुपये, रेवाड़ी में 56.50 रुपये किलो, करनाल और कैथल में 54.70 रुपये किलो, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 60.71 रुपये किलो, कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 63.97 रुपये किलो और अजमेर में 62.41 रुपये प्रति किलो तय किया है।
अब जानिए पीएनजी के नए रेट
आईजीएल ने आज (2 अक्टूबर 2021) से दिल्ली के लिए पीएनजी का नया रेट 33.01 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाकर 33.01 रुपये कर दिया है। इसके अलावा यह रेट नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 32.86 रुपये प्रति घन मीटर हो गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications