नई दिल्ली, मार्च 31। ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में 1 लाख रु को निवेश कई कई करोड़ रु बना दिया है। मगर इस प्रोसेस में समय लगता है। आपको सब्र रखना पड़ता है। वैसे भी एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि शेयर बाजार में समय की बहुत अधिक अहमियत है। इसीलिए हम आपके लिए एक ऐसे शेयर की डिटेल लेकर आए हैं, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को 1-2 नहीं बल्कि 13 करोड़ रु का मालिक बना दिया और वो भी केवल 1 लाख रु के निवेश से।
कौन सा है शेयर
जिस शेयर की हम बात करने जा रहे हैं वो एसआरएफ। एसआरएफ लिमिटेड एक मल्टी-बिजनेस रसायन समूह है जो इंडस्ट्रियल और स्पेशल इंटरमीडिएट्स की मैन्युफैक्चरिंग में लगी हुई है। कंपनी के बिजनेस पोर्टफोलियो में फ्लोरोकेमिकल्स, स्पेशलिटी केमिकल्स, पैकेजिंग फिल्म्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स, कोटेड और लैमिनेटेड फैब्रिक्स शामिल हैं। इसके पास भारत में ग्यारह विनिर्माण संयंत्रों और थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और हंगरी में एक-एक संयंत्र में काम करने वाले करीब 7,000 कर्मचारियों की वर्कफोर्स है। कंपनी 75 से अधिक देशों में निर्यात करती है।
कितना दिया रिटर्न
आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो सकता है मगर एसआरएफ का शेयर 1 जनवरी 1999 से अब तक 129,208.25 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये समय का ही खेल ही कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। इतने रिटर्न के हिसाब से इस कंपनी ने 22 सालों में 1 लाख रु को 13 करोड़ रु की राशि में तब्दील कर दिया है। आज के समय में इसकी मार्केट कैपिटल 78,551.57 करोड़ रु है।
आगे कमाई की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एसआरएफ के शेयर के लिए 3065 रु का टार्गेट रखा है। अगर मौजूदा 2,651 रु के स्तर से देखें तो यह शेयर 15.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है। एसआरएफ के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 2,734.60 रु और निचला स्तर 1,066.26 रु रहा है।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसआरएफ का शेयर 5 दिन में 1.4 फीसदी, 1 महीने में 11.22 फीसदी, 6 महीनों में 19.53 फीसदी, 2022 में अब तक 9.89 फीसदी, 1 साल में 145 फीसदी और 5 साल में 714.61 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
एसआरएफ के नतीजे
एसआरएफ लिमिटेड के दिसंबर में समाप्त तिमाही के लिए लाभ में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और इसने उस तिमाही में 506 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में इसका शुद्ध लाभ 324 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान इसकी इनकम 56 प्रतिशत बढ़कर 3,346 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,146 करोड़ रुपये थी। जैसा कि हमने एक ब्रोकरेज फर्म के हवाले से बताया कि ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में जोखिम अधिक होता है। इसीलिए निवेशक दूसरे माध्यमों में पैसा लगाना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। मगर ये भी सच है कि जितना शेयर बाजार में जखिम है उतना ही अधिक यहां मुनाफा भी है। जोखिम की बात करें तो मिड और स्मॉल कैप शेयरों में ये और भी ज्यादा है। मगर यदि कोई जोखिम ले सके तो वे इन शेयरों में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications