
FD: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा करके 6.5 प्रतिशत कर दिया गया है। जिसके बाद लगभग सभी बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दिया है। इसी कड़ी में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) ने भी एफडी पर अब ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक 1001 दिनों एफडी पर सामान्य नागरिकों को 9 प्रतिशत का ब्याज और इसी अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 प्रतिशत ब्याज देगा। बैंक की तरफ से 15 फरवरी से करीब सभी एफडी पर ब्याज को दरों को बढ़ा दिया है। यूनिटी बैंक के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक 181 दिनों से लेकर 201 दिनों वाली एफडी पर निवेश करता है, तो बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों को 8.75 प्रतिशत ब्याज देगा। जबकि, 1002 दिन से लेकर 5 साल तक की मैच्योरिटी वाले एफडी पर निवेश करते है, तो फिर आपको 7.65 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
यूनिटी बैंक के एफडी रेट्स
यूनिटी बैंक के तरफ से अपने सामान्य कस्टमर्स को 7 दिनों से लेकर 14 दिनों तक की एफडी पर 4.5 प्रतिशत का ब्याज दर दिया जा रहा है। वहीं, यूनिटी बैंक अपने ग्राहकों को 15 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 4.75 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही हैं। अगर कोई ग्राहक 46 से 60 दिन की मैच्योरिटी वाली एफडी पर निवेश करता है, तो फिर बैंक की तरफ से उन ग्राहकों को 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं अगर कोई ग्राहक 61 दिनों से लेकर 90 दिनों की एफडी पर निवेश करता है, तो फिर उन ग्राहकों को 5.5 प्रतिशत का ब्याज ग्राहकों की तरफ से दिया जा रहा हैं।
501 दिनों की एफडी पर मिल रहा है 9.25 प्रतिशत ब्याज
बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को 181 दिनों से लेकर 201 दिनों और 501 दिनों की एफडी पर अपने वरिष्ठ नागरिकों को 9.25 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, बैंक उसी अवधि वाली एफडी पर आम नागरिकों को 8.75 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर कोई सामान्य नागरिक 1001 दिन वाली एफडी पर निवेश करते है, तो उनको 9.00 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर मिल रहा है। वही, इसी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी की ब्याज दर देने की पेशकश की है। वही, यूनिटी बैंक की तरफ 5 से लेकर 10 साल तक के एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 7.50 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों को 7 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बैंक की ब्याज दरें अलग-अलग अवधि के लिए
बैंक 91 से 180 दिनों के लिए एफडी सामान्य नागरिकों को 5.75 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। जब 181 से लेकर 201 दिनों की एफडी पर बैंक 8.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं, यूनिटी बैंक के द्वारा 202 दिनों से लेकर 364 दिनों की मैच्योरिटी वाली जो एफडी है। इस अवधि की एफडी पर बैंक 6.75 प्रतिशत ब्याज देगा। वही, बैंक 365 से 500 दिन की एफडी पर 7.35 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वही, बैंक की तरफ से 1002 दिन से लेकर 5 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.65 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications