नई दिल्ली, अगस्त 09। भारतीय इक्विटी मार्केट में जुलाई के महीने में तेजी देखी गई हैं। जुलाई में भारतीय शेयर मार्केट ने तमाम वैश्विक उठापटक के बावजूद 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है। अगस्त महीने के शुरूआत से ही स्टॉक मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है। तकरीबन 9 महीने के निकासी के बाद भारतीय बाजार एफआईआई निवेश बढ़ा है। कच्चे तेल की किमतों में आई नरमी ने भी बाजार में तेजी लाई है। अगस्त महीने में अबतक भारतीय इक्विटी बाजार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
यस सिक्योरिटीज ने चुने हैं चार स्टॉक्स
बाजार में लौट रही रौनक को देखते हुए तमाम ब्रोकरेज फर्म ने कुछ स्टॉक्स के दाम में खासा तेजी आने का अनुमान लगाया है। चलिए आज हम आपको यस बैंक के ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज द्वारा अगस्त में निवेश के लिए सुझाए गए कुछ 4 स्टॉक्स के बारे में बताते हैं।
पीएसपी प्रोजेक्ट
इस स्टॉक को यस सिक्योरिटीज ने बॉय रेटिंग दी है, ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस 725 रुपए रखा है। वर्तमान में पीएसपी प्रोजेक्ट के स्टॉक्स की कीमत 636.25 रुपए है। यस सिक्योरटीज के अनुसार कंपनी के शेयर में 15 प्रतिशत का हाइक देखने को मिल सकता है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक के स्टॉक को यस सिक्योरिटीज ने बॉय रेटिंग दी है। एस सिक्योरिटी ने एक्सिस बैंक के स्टॉक्स का टारगेट 918 रुपए तक रखा है। वर्तमान में एक्सिस बैंक के शेयर की कीमत 745.75 रुपये के आसपास है। बैंक के स्टॉक में 23 फीसदी का हाइक देखने को मिल सकता है।
द रामको सिमेंट
द रामको सिमेंट के स्टॉक को यस सिक्योरिटीज ने बॉय रेटिंग दी है। यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 931 रुपए अनुमानित किया है। स्टॉक की वर्तमान किमत 754.50 रुपए के आसपास है। यस सिक्योरिटीज ने अनुसारा द रामको सिमेंट के शेयर के दाम में 23 प्रतिशत का उछाल देखन को मिल सकता है।
भारती एयरटेल
भारती एयटेल के स्टॉक को भी यस सिक्योरिटीज ने बॉय की रेटिंग में रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने एयरटेल के स्टॉक के लिए 901 रुपये का टारगेट रखा है। वर्तमान में कंपनी के शेयर का दाम 704.35 रुपये के आसपास है। एस सिक्योरिटिज के अनुसार एयरटेल के स्टॉक में 28 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications