
Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अब बिजली डिफाल्टर को काफी बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने बिल की अदायगी के लिए उनको सुनहरा अवसर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके लिए ओटीएस योजना की शुरुआत की है।
ओटीएस जिसका पूरा नाम वन टाइम सेटेलमेंट है। इस योजना के तहत ऐसे लोग जिन्होंने आर्थिक स्थिति या फिर किसी और कारण से अपने बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है।
जिस कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया है या फिर दोबारा नहीं जोड़ा जा रहा है। वो उपभोक्ता लेट पेमेंट का आधा ब्याज के साथ बिल का भुगतान कर सकते है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि हम ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है उनके लिए ओटीएस योजना लेकर आए हैं।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि जिन उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन को आर्थिक तंगी के वजह से काट दिए गए थे या फिर से नहीं जोड़े जा रहे थे। उन्होंने कहा ऐसे उपभोक्ताओं को एक सुनहरा अवसर मिलेगा।
सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह योजना सभी उपभोक्ताओं के लिए खास कर औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 3 महीने तक जारी रहेगी।
उन्होंने इस योजना की सीमा 3 महीने बताई है। इस योजना के मुताबिक पहले जहां लेट पेमेंट करने पर 18 फीसदी ब्याज लिया जाता था। लेकिन अब केवल 9 फीसदी साधारण ब्याज से बिल की अदायगी की जा सकेगी।
इसके साथ ही पहले एक फिक्स चार्ज लिया जा था जिसके तहत बिजली की कटौती जब होती है। उससे बिजली के कनेक्शन के जोड़ने तक की राशि वसूली जाती थी लेकिन अब कनेक्शन के कटने से जुड़ने तक 6 महीने या उससे कम वक्त होने पर कोई पैसा भी नहीं लिया जाएगा।
सीएम मान ने बिजली डिफॉल्टरों को कई तरह की राहत दी है। इसी के तहत अब बिजली उपभोक्ताओं को बिल की अदायगी के लिए किस्तों का भी विकल्प दिया गया है। इसके तहत अब उपभोक्ता एक वर्ष में 4 किस्तों के माध्यम भी बिल की भुगतान कर सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications