Air India: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल भी हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है।
यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक माना जा रहा है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ही एयर इंडिया ने श्रीनगर आने-जाने वाली सभी उड़ानों के लिए टिकट कैंसिल करने या तारीख बदलने पर कोई भी फीस या चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है।

एयर एशिया का यात्रियों के लिए 30 अप्रैल तक राहत (Pahalgam Terror Attack Air India ticket)
इस हमले के बाद एयर इंडिया ने जानकारी दी कि श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी उड़ानों के लिए 30 अप्रैल तक टिकट कैंसिल करने या रिशेड्यूल करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, एयर इंडिया ने 23 अप्रैल 2025 को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त फ्लाइट्स की घोषणा की है। श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 11:30 बजे और श्रीनगर से मुंबई की फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी। इनकी बुकिंग अब खुल चुकी है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने श्रीनगर से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए टिकट कैंसिल करने और रिशेड्यूल करने पर सभी फीस माफ करने की सुविधा 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी।
इन नंबरों पर यात्री कर सकते हैं संपर्क
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के लिए टिकट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग चार्ज माफ कर दिया है। यात्री अपनी बुकिंग को एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या व्हाट्सएप असिस्टेंट +91 63600 12345 के जरिए कैंसल या शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर 011 69329333 या 011 69329999 पर संपर्क करके अपनी यात्रा की स्थिति की पुष्टि करें। सुरक्षा कारणों से यात्रा योजनाओं में परिवर्तन की आवश्यकता हो सकती है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने भी श्रीनगर से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए टिकट कैंसिल करने या तारीख बदलने पर चार्ज न लगाने का फैसला लिया है।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप श्रीनगर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एयरलाइंस की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करके अपनी टिकट की जानकारी लें। इसके अलावा यात्रा से पहले सुरक्षा सलाह और सरकारी निर्देशों का पालन करें।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में श्रीनगर से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए टिकट रद्द करने और पुनर्निर्धारण पर शुल्क माफ करने की घोषणा की है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications