Pahalgam Terror Attack News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। यह कदम 27 अप्रैल 2025 से लागू होगा।

वीजा सेवा तुरंत निलंबित
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी की गई सभी वीजा सेवाएं अब बंद की जा रही हैं। केवल मेडिकल वीजा को 29 अप्रैल तक की छूट दी गई है। बाकी सभी वीजा 27 अप्रैल को रद्द हो जाएंगे। इस फैसले के बाद सभी पाक नागरिकों को भारत छोड़ना होगा।
भारतीयों को भी सलाह पाकिस्तान न जाएं
भारत सरकार ने अपने नागरिकों को भी सलाह दी है कि वे पाकिस्तान की यात्रा न करें। जिन भारतीयों की पहले से पाकिस्तान यात्रा चल रही है, उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है। यह फैसला नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई फैसले
इस फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में देश की सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इनमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर को बंद करना और दोनों देशों के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या घटाना शामिल है।
राजनयिक स्टाफ में कटौती
भारत ने पाकिस्तान में अपने राजनयिक स्टाफ की संख्या घटाकर 30 करने का निर्णय लिया है। इसी तरह पाकिस्तान से भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने दूतावास के स्टाफ को सीमित करें। इस कदम के तहत रक्षा, वायु और नौसेना सलाहकारों को "अवांछनीय व्यक्ति" घोषित कर दिया गया है और उन्हें एक हफ्ते के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।
मेसेज साफ है आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंक के खिलाफ उसकी नीति और भी सख्त होगी। पाकिस्तान की ओर से होने वाले किसी भी आतंकी घटना को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार ने यह कदम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
पहलगाम जैसे दर्दनाक हमले के बाद भारत ने अपने रुख में बदलाव दिखाया है। अब केवल चेतावनियों का समय नहीं रहा, बल्कि ठोस कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना और राजनयिक रिश्तों में कटौती साफ संकेत है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications