Pakistan Stock Exchange: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) का पोर्टल हाल ही में अचानक से ठप हो गया, जिससे निवेशकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस तकनीकी परेशानी के चलते लोग बाजार से जुड़ी नई जानकारी, स्टॉक प्राइस और ट्रेडिंग अपडेट्स नहीं देख पा रहे हैं। यह समस्या ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान का शेयर बाजार पहले से ही भारी गिरावट से जूझ रहा है।

PSX की वेबसाइट हुई ठप

PSX की वेबसाइट पर एक मैसेज नजर आ रहा जिसमें लिखा था, "हम जल्द वापस आएंगे।" इसका मतलब था कि वेबसाइट मेंटेनेंस में है और अगली जानकारी तक बंद रहेगी। पोर्टल ठप होने से न सिर्फ ट्रेडिंग पर असर पड़ा है, बल्कि निवेशकों के भरोसे को भी झटका लगा है। टेक्निकल टीम की ओर से पोर्टल को फिर से शुरू करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई ठोस समयसीमा नहीं बताई गई है।
पाकिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए आर्थिक स्थिरता लाना बड़ी चुनौती बन चुका है। बाजार की अस्थिरता और निवेशकों का लगातार घटता भरोसा सरकार और वित्तीय संस्थानों के लिए चिंता का विषय है। जब तक देश में राजनीतिक और आर्थिक हालात नहीं सुधरते, तब तक बाजार में स्थिरता आना मुश्किल लगता है।
KSE-100 इंडेक्स में 2500 अंकों से ज्यादा की गिरावट
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दो दिनों में 2,500 अंकों से अधिक टूट चुका है। KSE-100 इंडेक्स में 2.12 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी के साथ इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 2.6% कर दिया था।
जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ा
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से पाकिस्तान की मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। भारत के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में हमले के जवाब में कुछ कड़े कदम उठाए हैं। इनमें इंडस वाटर्स ट्रीटी को खत्म करना, वाघा-अटारी सीमा के जरिए व्यापार को तुरंत बंद करना, और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को दी गई वीजा को रद्द करना भी शामिल है। वहीं, पाकिस्तान ने जवाब में SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारतीय नागरिकों को जारी सभी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं. केवल सिख तीर्थयात्रियों को इससे छूट दी गई है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications