नई दिल्ली, नवंबर 30। जैक डॉर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को बताया है कि 37 वर्षीय पराग अग्रवाल, जो कि एक आईआईटी-बॉम्बे ग्रेजुएट हैं, को सालाना 10 लाख डॉलर (7.5 करोड़ रु से अधिक) से अधिक वेतन (बोनस सहित) मिलेगा। अग्रवाल को 1.25 करोड़ डॉलर (करीब 94 करोड़ रु) के रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (आरएसयू) भी मिलेंगी, जो 1 फरवरी, 2022 से शुरू होकर 16 समान तिमाही में वृद्धि की जाएगी। साथ ही उन्हें अप्रैल 2022 में परफॉर्मेंस-बेस्ड आरएसयू (पीआरएसयू) भी दी जाएंगी।
पहले भी मिली हैं पीआरएसयू
ट्विटर ने बताया है कि अग्रवाल को इस साल की शुरुआत में भी आरएसयू और पीआरएसयू मिले थे। ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी, जिन्होंने 29 नवंबर को सीईओ का पद छोड़ा है, ने 2015 के बाद से कोई मुआवजे और बेनेफिट नहीं लिया है। उन्होंने सिर्फ 2018 से ही सालाना 1.40 डॉलर वार्षिक वेतन लेना शुरू किया है। ऐसा उन्होंने ट्विटर की लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और विश्वास के लिए किया है।
एलीट क्लब में शामिल हुए अग्रवाल
अग्रवाल को 29 नवंबर को ट्विटर के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे वे माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और एडोब के शांतनु नारायण जैसे भारत के वैश्विक तकनीकी सीईओ के एलीट में शामिल हो गए। वह 2011 में इस सोशल मीडिया फर्म में शामिल हुए और अक्टूबर 2017 से इसके मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में कार्य कर रहे हैं।
कम्प्यूटर साइंट में पीएचडी
आईआईटी, बॉम्बे के पूर्व छात्र, अग्रवाल एडम मेसिंगर के जाने के बाद सीटीओ बने थे। उनकी नियुक्ति की आंतरिक रूप से घोषणा अक्टूबर 2017 को की गई थी। उन्होंने ट्विटर में शामिल होने से पहले एटी एंड टी, याहू और माइक्रोसॉफ्ट में रिसर्च इंटर्नशिप की। अग्रवाल ने 2011 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पूरी की। टाइमलाइंस पर ट्वीट्स के रेलेवेंस को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर उनके शुरुआती काम को अच्छी तरह से सराहा गया।
सबसे युवा सीईओ
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल अब एसएंडपी 500 कंपनियों में सबसे कम उम्र के सीईओ हैं। अग्रवाल 37 वर्ष के हैं, जो मेटा प्लेटफॉर्म इंक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बराबर है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, ट्विटर ने अग्रवाल की जन्मतिथि का खुलासा नहीं किया, लेकिन पुष्टि की कि उनका जन्म 1984 में जुकरबर्ग के 14 मई के जन्मदिन के बाद हुआ। 45 साल की उम्र में डॉर्सी पहले से ही सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनियों के कलेक्शन में दर्जनों सबसे कम उम्र के सीईओ में से एक रहे। डॉर्सी सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के बोर्ड में तब तक बने रहेंगे जब तक उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त नहीं हो जाता।
वॉरेन बफेट के पास है रिकॉर्ड
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, बर्कशायर हैथवे इंक के सीईओ वॉरेन बफेट, एसएंडपी 500 में 91 वर्ष की आयु के सबसे अधिक उम्र वाले सीईओ हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 500 सबसे बड़ी कंपनियों में से सीईओ की औसत आयु लगभग 58 वर्ष है। लेकिन सीईओ की उम्र में अधिकतर लोग अभी भी युवा नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications