नयी दिल्ली। महंगाई इस समय आम जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रेल मंत्रालय ने कुछ ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। दिसंबर से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पूरे 200 रु की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर की शुरुआत में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 594 रु थी, जो अब बढ़ कर 794 रु हो गयी है। अंतिम बार सिलेंडर की कीमतों में कुछ दिन पहले 25 रु की बढ़ोतरी की गयी है। आम जनता के लिए दूसरी मुसीबत ये है कि अधिकतर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। यानी महंगे सिलेंडर से बचने का कोई उपाय नहीं है। मगर एक तरीका है जिससे आप सिलेंडर पर 100-200 रु नहीं बल्कि पूरे 700 रु की जोरदार बचत कर सकते हैं।
100 रु से कम में मिलेगा सिलेंडर
आपको घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग पर पूरे 700 रु की बचत हो सकती है। इस तरह आपको गैस सिलेंडर 100 रु से भी कम में मिल जाएगा। मगर ध्यान रहे कि ये बेनेफिट सिर्फ आज 28 फरवरी तक ही लिया जा सकता है। यानी आज इस खास ऑफर का अंतिम दिन है। अब हम आपको बताते हैं कि गैस सिलेंडर पर 700 रु बचाने का तरीका।
पेटीएम का है ये ऑफर
डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम अपने यूजर्स को गैस सिलेंडर पर पूरे 700 रु की बचत करने का मौका दे रही है। पेटीएम यूजर्स को इस ऑफर के तहत 700 रु का कैशबैक दिया जाएगा। एक अहम बात बताते चलें कि जो लोग पेटीएम से पहली बार गैस सिलेंडर बुक करेंगे केवल उन्हें ही 700 रु का कैशबैक दिया जाएगा।
ऐसे पाएं कैशबैक
सबसे पहले फोन में पेटीएम ऐप खोलें। यदि आपके पास पेटीएम नहीं है तो इंस्टॉल करें और अपना अकाउंट बनाएं। एक बार इंस्टॉल करके ऐप खोले जाएं और 'रिचार्ज एंड पे बिल्स' सेक्शन में जाएं। फिर बुक ए सिलेंडर पर क्लिक करें और अपने गैस प्रोवाइडर को चुनें, जो भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से कोई हो सकता है। अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपनी एलपीजी आईडी दर्ज करनी होगी। आगे जानिए बाकी का प्रोसेस।
ये है बाकी प्रोसेस
एलपीजी आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल दर्ज करने के बाद पेमेंट करने से पहले FIRSTLPG प्रोमो कोड ऑफर में डालें। इससे आपको पेमेंट के बाद कैशबैक मिल जाएगा। ये पैसा पेटीएम वॉलेट में आएगा।
फ्री सिलेंडर के साथ 1600 रु
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बतौर वित्तीय सहायता केंद्र सरकार 1600 रु देती है। इन परिवारों को ये पैसा एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए मिलता है। इसके अलावा गैस चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर के लिए ईएमआई की सुविधा भी दी जाती है। ध्यान रहे कि इस योजना के लिए आवेदन परिवार की किसी महिला सदस्य के नाम से ही किया जा सकता है। ये गरीब परिवारों के लिए काफी फायदे वाली योजना है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में की गयी थी। आवेदन करने वाली महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications