नई दिल्ली, मई 10। अब भारत में पेटीएम सहित कई डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। यह सभी कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये ऑफर लाती रहती हैं। इनमें कैशबैक और डिस्काउंट के ऑफर ग्राहकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। ग्राहकों को खुश करने के लिए अब पेटीएम ने एक नया ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को हर लेन-देन पर कैशबैक मिलेगा। यानी आपको पेटीएम से हर बार खर्च करने पर कुछ पैसा वापस मिलेगा। आइए जानते हैं कि कैसे और कौन इस ऑफर का फायदा ले सकता है।
कैसे मिलेगा कैशबैक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम ने कुछ समय पहले एक क्रेडिट कार्ड पेश किया था। पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो लगातार शॉपिंग या कहीं न कहीं पेमेंट करते रहते हैं। इसी कार्ड से आप हर लेन-देन पर कैशबैक पा सकते हैं। मालूम हो कि अभी तक पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड से पेटीएम, किसी ऐप या वेबसाइट पर लेन-देन करने पर 1 फीसदी कैशबैक दिया जाता था। ये कैशबैक अनलिमिटेड होता है। पर अब इस कैशबैक सिस्टम में कंपनी की तरफ से बदलाव किया गया है।
कितना मिलेगा कैशबैक
सबसे पहले तो जान लीजिए कि इस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर जो कैशबैक आपको मिलेगा उसकी कोई लिमिट नहीं है। एक बिलिंग साइकिल में आप जितनी मर्जी बार कैशबैक हासिल कर सकते हैं। जहां तक कैशबैक मिलने का सवाल है तो जैसे ही आपका स्टेटमेंट जनरेट होगा, उसके अगले कार्य दिवस पर कैशबैक आपके अकाउंट में आ जाएगा।
कितना मिलेगा कैशबैक
पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड से आपको 2, 3 या 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। आपको पेटीएम मॉल या फ्लाइट बुकिंग पर अलग-अलग कैशबैक मिलेगा। यदि आप पेटीएम मॉल पर इस कार्ड से शॉपिंग करें तो पर 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। इसी तरह पेटीएम से फ्लाइट बुकिंग पर आपको सिर्फ 2 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा।
यहां मिलेगा 3 फीसदी कैशबैक
ऊपर बताई जगहों को छोड़कर पेटीएम ऐप या वेबसाइट के जरिए सभी लेन-देन पर आप 3 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। इनमें मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि शामिल हैं। आपको हर लेन-देन पर 3 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
जानिए कार्ड के बाकी नियम
कैशबैक पाने के लिए कम से कम 50 रुपये की लेन-देन जरूरी है। वहीं ई-वॉलेट लोड या फ्यूल खरीदने पर आपको कोई कैशबैक नहीं दिया जाएगा। इस कार्ड को 499 रु की जॉइनिंग फी देकर प्राप्त किया जा सकता है। वहीं कार्ड की सालाना फीस भी 499 रुपये है। मगर यदि आप एक साल में इस कार्ड से एक लाख रुपये खर्च कर दें तो आपको एनुअल फी वापस मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications