नई दिल्ली, जून 5। निवेश के लिहाज से आज भी अधिकतर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर भरोसा करते हैं। एफडी में निवेश पर कोई खतरा नहीं रहता और साथ ही आपको इस पर बार-बार ध्यान देने की जरूरत नहीं होती, जैसा कि शेयर बाजार में होता है। आपने एक बार पैसा लगाया और एक निश्चित समय आपको उस पर ब्याज मिल जाएगा। सभी बैंक एफडी सुविधा देते हैं और लगभग सभी बैंकों में ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। जहां आपको ज्यादा ब्याज मिले, वहां निवेश कीजिए। अभी तक लोगों के पास एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंकों का ऑप्शन था। मगर अब आपके पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एफडी कराने का भी ऑप्शन है। एफडी कराके आप पेटीएम से सालाना 6 फीसदी तक ब्याज कमा सकते हैं।
नहीं लगेगा जुर्माना
आम तौर पर सभी बैंक एफडी में से समय से पहले पैसे निकालने पर जुर्माना लागएंगे। मगर पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एफडी कराने पर यदि आप समय से पहले पैसे निकालें तो आपको कोई जुर्माना नहीं देना होगा। आइए जानते हैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एफडी में निवेश का तरीका।
इस बैंक से मिलाया है हाथ
बता दें कि अभी तक भारत में पेमेंट्स बैंक को डायरेक्ट एफडी की पेशकश करने की इजाजत नहीं मिली है। इसलिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक इंडसइंड बैंक के साथ मिल कर एफडी की पेशकश करता है। इसने इंडसइंड बैंक के साथ हाथ मिलाया है। आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एफडी में जो निवेश करेंगे उस पर ब्याज दरें इंडसइंड बैंक तय करेगा।
कितने दिन की होगी एफडी
पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एफडी के लिए मैच्योरिटी अवधि सिर्फ 356 दिनों की है। 356 दिन की एफडी पर ही आपको 6 फीसदी ब्याज मिल जाएगा। अहम बात यह है कि आपको यदि आप पहले ही एफडी तोड़ें तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। मगर ध्यान रहे कि यदि आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एफडी कराएं और उसे 7 दिन से पहले ही तोड़ लें तो आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
बाकी बैंकों के मुकाबले ज्यादा कमाई
इस समय यूनियन बैंक ऑफर लंबी अवधि की एफडी पर आपको 5.60 फीसदी ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को यहां 6.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। केनरा बैंक 5.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को यहां से 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस लिस्ट में तीसरा नंबर है एसबीआई का। यहां से सामान्य नागरिकों को 5.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस लिहाज से देखा जाए तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक की एफडी एक अच्छा ऑप्शन है, जो एक साल की ही एफडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा मौका
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को इन विशेष एफडी योजनाओं की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि इन स्पेशल एफडी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए कम से कम पांच साल या उससे अधिक के लिए करना जरूरी है। पहले इन स्पेशल एफडी योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 थी। लेकिन फिर इस आखिरी तारीख को बढ़ा कर 30 जून 2021 कर दिया गया। इसलिए 30 जून के बाद यह फैसिलिटी उपलब्ध नहीं होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications