नई दिल्ली, मार्च 13। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा को फरवरी में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और बाद में रैश ड्राइविंग के एक मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार शर्मा कथित तौर पर जगुआर लैंड रोवर चला रहे थे जिसने दक्षिणी दिल्ली के जिला पुलिस आयुक्त की कार को टक्कर मार दी। आगे जानि पूरी डिटेल।

शर्मा मौके से फरार
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने पुष्टि की है कि पुलिस ने विजय शेखर शर्मा को तेज गति या लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। शिकायत के मुताबिक 22 फरवरी को शर्मा की तेज रफ्तार लैंड रोवर ने मदर इंटरनेशनल स्कूल के बाहर डीसीपी बेनिता मैरी जैकर की कार को टक्कर मारी थी। डीसीपी जयकर की कार उनका ड्राइवर चला रहा था। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि शर्मा मौके से फरार हो गए थे।
गुरुग्राम की कंपनी में रजिस्टर है कार
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया था कि शर्मा की कार गुरुग्राम की एक कंपनी में पंजीकृत है। कंपनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि कार दक्षिण दिल्ली में रहने वाले शर्मा के पास है।
पेटीएम पर लगा बैन
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को "बैंक में देखी गई सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं" का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोकने का निर्देश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक को अपने आईटी सिस्टम का व्यापक ऑडिट करने के लिए एक ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है। बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35 ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ ये कार्रवाई की गयी। आरबीआई ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35 ए के तहत ये निर्देश दिया। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को शामिल करना बंद करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications