नई दिल्ली, मई 27। भारतीय फिनटेक स्टार्ट-अप पेटीएम इस साल के आखिर में अपना आईपीओ लाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए लगभग 21,800 करोड़ रुपये (3 अरब डॉलर) जुटाने का लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ इश्यू होगा। सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी, जिसे औपचारिक रूप से वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड कहा जाता है, नवंबर के आसपास भारत में स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की योजना बना रही है। पेटीएम करीब 25 अरब डॉलर से 30 अरब डॉलर तक के वैल्यूएशन का टार्गेट रख रही है।

कंपनी का बोर्ड देगा मंजूरी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार वन97 का बोर्ड इस शुक्रवार को एक बैठक में आईपीओ को औपचारिक मंजूरी दे सकता है। बता दें कि पेटीएम के बड़े निवेशकों में जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप, दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट के बर्कशायर हैथवे इंक और चीन के एंट फाइनेंशियल शामिल हैं। पेटीएम के आईपीओ की योजना ऐसे समय पर आई है जब कोविड-19 महामारी ने भारत में डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म्स की मांग को बढ़ा दिया है।
जनवरी में दिया था संकेत
पेटीएम के मुख्य कार्यकारी ने इस साल जनवरी में रॉयटर्स को बताया था कि फिनटेक फर्म इस साल प्रोफिट में आ सकती है और जल्द ही लिस्टिंग के लिए जा सकती है। भारत में पेटीएम का मुकाबला एल्फाबेट के गूगल-पे और व्हाट्सअप पे के अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म्स से है। पेटीएम पूरे भारत में व्यापारियों, पैसा ट्रांसफर और बिल पेमेंट के लिए एक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।
विस्तार करने पर है ध्यान
संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा के नेतृत्व में पेटीएम पिछले एक साल से इनकम बढ़ाने और अपनी सेवाओं को मोनेटाइज करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यह डिजिटल पेमेंट से परे बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, वित्तीय सेवाओं, वेल्थ मैनेजमेंट और डिजिटल वॉलेट में कदम बढ़ा रही है। भारत के मर्चेंट पेमेंट में इसका सबसे बड़ा हिस्सा है। पेटीएम के 2 मिलियन से अधिक मर्चेंट पार्टनर हैं और इसके यूजर्स 1.4 अरब मासिक लेनदेन करते हैं।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications