Paytm: त्योहारी सीजन आने से पहले अलग-अलग कंपनियां और प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों के सामने कई शानदार ऑफर पेश कर रहे हैं। अब इसी कड़ी में Paytm वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने फेस्टिव सीजन में एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत पेटीएम अपने ग्राहकों हर ट्रांजेक्शन पर यूजर्स को गोल्ड कॉइन उपलब्ध कराएगी। चलिए आपको पेटीएम के इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह है पेटीएम नया गोल्ड कॉइन ऑफर
Paytm ने अपने ग्राहकों को त्योहारों से पहले शानदार तोहफा दिया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक गोल्ड कॉइन पा पाएगा। बता दें, इन गोल्ड कॉइन को ग्राहक आसानी से डिजिटल गोल्ड के रूप में भी बदलवा सकता है। हर पेमेंट पर यूजर्स को उसकी कीमत के 1% का गोल्ड कॉइन मुहैया कराया जाएगा। इसमें 100 गोल्ड कॉइन की कीमत 1 रुपए के बराबर होगी।
किन-किन ट्रांजेक्शन पर मिलेगा फायदा?
Paytm का यह ऑफर लगभग हर तरह के ट्रांजेक्शन पर लागू होगा।
स्कैन एंड पे
ऑनलाइन शॉपिंग
मनी ट्रांसफर
मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट
रेकरिंग पेमेंट्स
ग्राहक चाहे UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें, उन्हें इस रिवार्ड का फायदा मिलेगा। खासकर, अगर कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड या रूपे क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करता है, तो उसे डबल गोल्ड कॉइन मिलेंगे।
रिवार्ड की कैलकुलेशन कैसे होगी?
कंपनी के माध्यम से बताया कि हर ट्रांजेक्शन पर ग्राहकों को उसकी राशि का 1% गोल्ड कॉइन मिलेगा। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर 10000 रुपए खर्च करता है, तो उसे 100 गोल्ड कॉइन मिलेंगे। वहीं, अगर कोई ग्राहक 1.5 लाख रुपए खर्च करता है, तो उसे 1500 गोल्ड कॉइन मिलेंगे जिनकी कीमत लगभग 15 रुपए होगी।
असल में यह योजना कैशबैक जैसी ही है, लेकिन इसमें कैश की जगह ग्राहकों को डिजिटल गोल्ड दिया जाएगा, जो समय के साथ सेविंग और निवेश का रूप ले सकता है।
त्योहारों के मौसम पर फोकस
भारत में त्योहारों के समय सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। कंपनी ने इसी को ध्यान में रखते हुए यह ऑफर लॉन्च किया है। इसका मकसद यह है कि ग्राहक जब भी Paytm से पेमेंट करें, उनका खर्च धीरे-धीरे सोने के रूप में सेविंग में बदलता जाए।
Paytm ऐप में हालिया बदलाव
Paytm ने हाल ही में अपने ऐप में कई नई सुविधाएं जोड़ी हैं, जो ग्राहकों को और बेहतर अनुभव देंगी। इनमें शामिल हैं
हर महीने का खर्च की समरी
रेकरिंग पेमेंट्स के लिए रिमाइंडर
पर्सनलाइज्ड UPI IDs
डाउनलोडेबल UPI स्टेटमेंट्स
एक ही जगह पर सभी बैंक अकाउंट की जानकारी
ये फीचर्स ग्राहकों को न सिर्फ पेमेंट्स आसान बनाने में मदद करेंगे बल्कि अपने खर्च और सेविंग को ट्रैक करने का मौका भी देंगे।
निवेश और सेविंग का नया तरीका
Paytm का कहना है कि यह योजना सरकार की डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सोच से मेल खाती है। गोल्ड कॉइन का यह रिवार्ड ग्राहकों को छोटे-छोटे निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। जैसे-जैसे ये कॉइन जुड़ते जाएंगे, ग्राहक उन्हें डिजिटल गोल्ड में बदलकर लंबे समय की सेविंग कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications