Paytm Layoff News: हाल ही में RBI ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए पेटीएम बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक के अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग में जमा और क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप स्वीकार करने से रोक दिया था।
आरबीआई ने 15 मार्च 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड प्रतिबंध लगाया था। इस मामले के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया को भी शुरु कर दिया।

यह खबर फिर से सामने आई है कि इस कंपनी ने कई सारे कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है वहीं कुछ को बोनस भी देगी।
Paytm ने कई एंप्लाइज को कंपनी से निकाला
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई के बाद Paytm ने छंटनी की प्रोसेस को भी शुरु कर दिया है। इससे कर्मचारियों में भय का मौहाल बन गया है।
पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications ने अपने वर्कफोर्स में लगतार कटौती की है। कंपनी ने इसे रीस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस का हिस्सा बताया है।
हालांकि, अभी तक छंटनी की सही संख्या के बारे में स्पष्ट रूप से कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह छंटनी का शिकार हो रहे लोगों को हर तरह का सपोर्ट कर रही है और उनके सपोर्ट के लिए प्लेसमेंट की व्यवस्था भी करवाई जा रही है।
पेटीएम का एचआर डिपार्टमेंट उन सभी 30 कंपनियों के संपर्क में है, जो इस समय हायरिंग कर रही हैं। वहीं, कई लोगों ने खुद ही कपंनी से इस्तीफा दिया है।
Bonus भी दे रही कंपनी
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन लगने के बाद सेल्स टीम से कर्मचारियों की छंटनी गई जिसके बाद यह संख्या घटकर 36,521 रह गई थी। वहीं, इसके साथ ही पेटीएम ने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान भी किया है।
कंपनी ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बोनस देकर उनको प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से अभी बोनस से जुड़ी हुई पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹550 करोड़ का घाटा दर्ज किया गया था, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹167.5 करोड़ था।
आखिर क्यों कर रही है Paytm इतनी छंटनी?
पेटीएम के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 की आय जारी करने के हिस्से के रूप में, One97 Communications अपनी गैर-प्रमुख व्यावसायिक लाइनों को कम करेगी, और एआई की मदद से नया स्ट्रक्चर बनाए रखने पर काम करेगी। कंपनी अपने मार्गदर्शन के अनुरूप आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
वहीं, बात करें अगर शेयर्स की तो वOne97 Communications के शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही है और सुबह के कारोबार में 8.60% की बढ़त के साथ यह 8 हफ़्तों में पहली बार ₹400 के स्तर को पार कर ₹414 पर पहुंच गया। इसके साथ ही मई में अपने सबसे निचले स्तर ₹310 से शेयर में 33.54% की बढ़त दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications