Paytm Payment Bank Chairman Resigns: आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पेटीएम पेमेंट बैंक के अध्यक्ष विजय शिखर शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संघर्षों के बीच जूझ रहे पेटीएम पेमेंट बैंक के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड की मेंबरशिप भी छोड़ दी है और वहां से भी रिजाइन कर दिया है।
गौरतलब है कि पेटीएम पेमेंट बैंक को इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी गई है। पहले रोक लगाने की अंतिम तारीख 29 फरवरी रखी गई थी लेकिन उसके बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के ट्रांजैक्शन पर रोक लगाने की तारीख को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक ने अपने बोर्ड में कई बदलाव भी किए हैं। कंपनी के चेयरमैन के इस्तीफे की खबर एक प्रेस रिलीज के माध्यम से मीडिया को बताई गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय शेखर शर्मा पेटीएम पेमेंट बैंक में पार्ट टाइम नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने के साथ उन्होंने पेटीएम पेमेंट बैंक की सदस्यताके पद को भी छोड़ दिया है।
हालांकि विजय शेखर शर्मा के इस्तीफा के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक ने अपने बोर्ड में कई नए लोगों को भी शामिल किया है। इनमें बड़े-बड़े बैंक के पूर्व कर्मचारी और रिटायर्ड आईएएस भी शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पेटीएम पेमेंट बैंक के सबसे बड़े शेयर होल्डर भी विजय शेखर शर्मा है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडियाके द्वारा पेमेंट और ट्रांजैक्शन पर रोक लगाई जाने के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक का अस्तित्व पूरी तरह से खतरे में आ गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम का यूपीआई और अकाउंट इस्तेमाल करने वालों को अपना अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए कई निर्देश दिए हैं। पेटीएम की यूपीआई सर्विस अगर पेटीएम से लिंक है तो 15 मार्च के बाद वह काम करना बंद कर देगी। अगर आप किसी दूसरे मर्चेंट से अपनी यूपीआई आईडी को लिंक कर लेते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
पेटीएम इस काम के लिए तीन-चार बैंकों से संपर्क कर रहा है। हालांकि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने अपि सेवा बरकरार रखने के लिए पेटीएम को जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। एनसीपीआई ने हाई वॉल्यूम यूपीआई ट्रांजैक्शन की क्षमता रखने वाले बैंकों को पेटीएम यूपीआई से लिंक करने की बात कही है।
पेटीएम पेमेंट बैंक के बोर्ड में शामिल होने वाले नए चेहरे
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन श्रीधर, रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र नाथ सारंगी, रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिबल और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग को पेटीएम पेमेंट बैंक में अपने बोर्ड मेंबर्स के तौर पर नियुक्त किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications