Paytm Share Price: पेटीएम को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है. फिनटेक को अपने पेमेंट सर्विस बिजनेस में निवेश करने के लिए वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है. अब कंपनी अपना लाइसेंस वापस पाने के लिए फिर से आवेदन करने की योजना बना रही है. रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान कंपनी मौजूदा पाटनर्स को सर्विसेज देना जारी रखेगी. हालांकि, पेटीएम ने वित्त मंत्रालय से मिली निवेश की मंजूरी के बारे में डीटेल जानकारी नहीं दी है.
ED और RBI के रडार पर है पेटीएम
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में है. यह मंजूरी जनवरी 2024 में सेंट्रल बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने के निर्देश के बाद किया गया है. कंपनी ने कहा कि हम कंप्लायंस फर्स्ट अप्रोच और हाइएस्ट रेगुलेटरी स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस नई मंजूरी के साथ पेटीएम अपनी फाइनेंस सर्विस वर्टिकल पेटीएम पेमेंट सर्विसेज के लिए लाइसेंस दोबारा पाने के लिए वित्त मंत्रालय के पास फिर से आवेदन देगा.
RBI ने करीब दो साल पहले पेटीएम के आवेदन को विदेशी प्रत्यक्ष निवेश नियमों के तहत प्रेस नोट 3 का अनुपालन न करने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया था. इन नियमों के तहत भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए सरकार की पूर्व मंजूरी की आवश्यकता होती है. चीन की एंट ग्रुप कंपनी से निवेश की वजह से यूनिट की जांच की गई थी.
पेटीएम पेमेंट सर्विसेज
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जुलाई 2024 में पेटीएम ने अपने पेमेंट कारोबार में 500 करोड़ रुपए (लगभग 6 मिलियन डॉलर) के निवेश के लिए मंजूरी पा ली है. दरअसल, यह डिविजन पेटीएम के लिए काफी अहम है, जो मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए इसके कंसो आय का एक चौथाई योगदान देती है.

Paytm शेयर प्राइस
पेटीएम का शेयर BSE पर 28 अगस्त को 538.05 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर ने पिछले साल अक्टूबर में 998.30 रुपए का 52-वीक हाई बनाया. कुल मार्केट कैप 35,207.97 करोड़ रुपए है. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक शेयर बीते एक हफ्ते में 6 फीसदी तक फिसल गया है. हालांकि, 6 महीने में शेयर का भाव 30 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि 1 साल में स्टॉक रिटर्न 40 फीसदी निगेटिव है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications