PayTm UPI Id Migration: पेटीएम को चलने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के द्वारा अपने मौजूदा ग्राहकों की यूपीआई आईडी को नई यूपीआई आईडी में माइग्रेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राहकों की यूपीआई आईडी के माइग्रेशन किया प्रक्रिया कंपनी के द्वारा 17 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। इसके तहत पेटीएम पेमेंट बैंक की यूपीआई आईडी को एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यूपीआई आईडी में माइग्रेट किया जाएगा।
अभी तक पेटीएम की यूपीआई कस्टमर पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड की यूपीआई आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे। यह वन97 कंपनी लिमिटेड की एसोसिएट कंपनी है और एक पीएसपी बैंक भी था। हालांकि कई कारणों की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी गई थी।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर एक बैंक होता है जो यूपीआई एप्लीकेशन को बैंकिंग चैनल से कनेक्ट करने के लिए जाना जाता है। और सिर्फ एक आधिकारिक बैंक ही पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर की तरह काम कर सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जितने भी पेटीएम यूपीआई आईडी यूजर्स हैंउन सब को एक पॉप अप नोटिफिकेशन आएगा जिसके तहत हुआ अपनी पुरानी पेटीएम आईडी को नए हैंडल्स में कन्वर्ट कर सकते हैं।
आप अपनी पेटीएम आईडी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में (@ptsbi) एचडीएफसी बैंक में (@pthdfc), एक्सिस बैंक में (@ptaxis) और येस बैंक में (@ptyes) यूपीआई आईडी में माइग्रेट कर सकते हैं।
पेटीएम पर मौजूद यूपीआई आईडी को आप इन चारों बैंकों की यूपीआई आईडी में माइग्रेट कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि पेटीएम में एक स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा दौरान दिए गए बयान में कहा है कि 14 मार्च, 2024 को ओसीएल को थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) के रूप में शामिल करने के लिए एनपीसीआई की मंजूरी के बाद, पेटीएम ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और यस बैंक के साथ इंटीग्रेशन में काफी तेजी आई है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा लिया गया यह बेहतरीन फैसला लोगों को परेशानी से बचाने के लिए था।
वही रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा बैन लगाया जाने के बाद से पेटीएम पेमेंट बैंक के सभी ट्रांजैक्शंस को 15 मार्च के बाद रोक दिया गया है। हालांकि इसके पैसे इस अकाउंट में थे उन्हें अपना पैसा निकालने में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है।
पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगाने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सबसे बड़ी चिंता का विषय था कि इसके करोड़ ग्राहकों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसीलिए बैंक ने 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के ट्रांजैक्शन पर तो रोक लगा दी थी लेकिन जिनके पैसे इसके वॉलेट में या इसके अकाउंट में या फिर कार्ड में पहले से मौजूद थे उन्हें बिना किसी दिक्कत या रोक तो के इस्तेमाल किया जा सकता है या निकाला जा सकता है।
इसके अलावा 17 अप्रैल 2024 के बाद से पेटीएम की यूपीआई आईडी को भी चार पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंक की यूपीआई आईडी में माइग्रेट किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications