नई दिल्ली, अगस्त 9। भारत सरकार की एक योजना आपके बुढ़ापे की जीवन यापन की चिंता को दूर कर सकती है। इस सरकारी स्कीम में आपको 36000 हजार रुपए बनाने के लिए 55 महीने के निवेश करके 3000 रुपए की पेंशन का इंतजाम कर सकते है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन यानी पीएम-एसवाईएम (पीएम - एसवाईएम) है। चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से बात करते है। पीएम एसवाईएम का हर एक सदस्य 60 वर्ष की उम्र के बाद कम से कम 3000 रुपए महीने की पेंशन का हकदार है। इस हिसाब से व्यक्ति को हर वर्ष 36000 रुपए की पेंशन मिलेगी।
इस योजना से कौन जुड़ सकता है
इस योजना में हिस्सा बनने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और महीने की कमाई 15 हजार रुपए से कम होनी चाहिए। इस योजना से कोई भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला नागरिक जुड़ सकते हैं। जो लोग इनकम टैक्स भरते है। ईपीएफओ, एनपीएस और इएसआईसी के सदस्य है। वो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है।
पैसों को कैसे जमा करना होगा
अगर आप इसमें अप्लाई करना चाहते है और आपकी उम्र 18 वर्ष की है तो 60 वर्ष की उम्र तक हर महीने आपको 55 रूपये जमा करना होगा। अगर आपकी उम्र 29 वर्ष है तो उसे इस योजना में पेंशन पाने के लिए 60 वर्ष की उम्र तक 100 रूपये जमा करने होंगे और यदि आपकी उम्र 40 वर्ष तो फिर आपको 200 रूपये जमा करना होगा। इस योजना की ये खास बात है की आप इस योजना में जितना पैसा जमा करेंगे। सरकार भी उतना ही पैसा जमा करेगी।
एनरोल कैसे करें
इसमें एनरोल कराने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और एक बचत खाता होना चाहिए। आप आपके पास के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर इन्हे सेल्फ सर्टिफिकेशन बेसिस पर एनरोल कराने के लिए उपयोग कर सकते है।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications