अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जैसा कि पेंशनरों को अपनी पेंशन वक्त पर पाने के लिए सबसे जरूरी होता है जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट।
नई दिल्ली: अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जैसा कि पेंशनरों को अपनी पेंशन वक्त पर पाने के लिए सबसे जरूरी होता है जीवन प्रमाण पत्र या लाइफ सर्टिफिकेट। लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र पेंशनर के जीवित होने का सबूत होता है। अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है।

एसबीआई पेंशन खाता धारक दिसंबर के अंत तक बैंक ब्रांचों पर या ऑनलाइन माध्यम से अपना लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करा सकते हैं। यहां पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के चार तरीके हैं। मैन्युअल सबमिशन, एसबीआई ब्रांच पर डिजिटल सबमिशन, उमंग एप के जरिए ऑनलाइन सबमिशन या आधार सेवा केंद्र अथवा सिटिजन सर्विस सेंटर्स जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट कराया जा सकता है।
पेंशनर यहां से उठाए सर्विस का फायदा
आपके जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के पेंशनर अपनी पेंशन और बैंकिंग से जुड़े कामकाज चुटकियों में निपटा सकते हैं। वे इसके लिए एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट pensionseva.sbi की मदद ले सकते हैं। यह एक ऐसी वेबसाइट है, जहां एसबीआई पेंशनर्स लॉग-इन कर सकते हैं और अपनी पेंशन से जुड़ी जानकारी तत्काल प्राप्त कर सकते हैं।
वेबसाइट पर मिल रही ये सेवाएं
- यहां से एरियर कैलकुलेशन शीट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां से पेंशनस्लिप/फॉर्म 16 डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां से पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स पता कर सकते हैं।
- यहां निवेश संबंधि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- यहां से लाइफ सर्टिफिकेट स्टेटस जान सकते हैं।
- यहां से ट्रांजेक्शन डिटेल्स जान सकते हैं।
पेशनर्स को ये लाभ भी मिलेंगे
- पेंशन पेमेंट डिटेल्स के साथ मोबाइल फोन पर एसएमएस अलर्ट
- ई-मेल के जरिए पेंशन स्लिप
- एसबीआई की किसी भी ब्रांच में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की सुविधा
- ब्रांचों पर जीवन प्रमाण सुविधा
- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम्स
पेंशनर्स ऐसे कर सकते हैं रजिस्टर
- एसबीआई में पेंशन अकाउंट रखने वाले पेंशनर्स को एसबीआई पेंशन सेवा वेबसाइट का लाभ लेने के लिए खुद को पहले रजिस्टर करना होगा. इसके लिए https://www.pensionseva.sbi/
- पर जाना होगा।
- सबसे पहले यूजर आईडी क्रिएट करें।
- अब अपना पेंशन अकाउंट नंबर दर्ज करें।
- अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
- पेंशन देने वाली शाखा का ब्रांच कोड दर्ज करें।
- ब्रांच को सबमिट की हुई ई-मेल आई रजिस्टर्ड करें।
- एक नया पासवर्ड दर्ज करें। अब पासवर्ड को कन्फर्म करें। ध्यान रहे कि लॉग इन के लगातार 3 असफल प्रयासों के बाद अकाउंट अपने आप लॉक हो जाएगा।
पेंशनर एसबीआई को ऐसे कर सकते हैं शिकायत
- अगर पेंशनर एसबीआई की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो वे एसबीआई को निम्न माध्यमों से शिकायत कर सकते हैं-
- "UNHAPPY" लिखकर 8008202020 पर एसएमएस कर सकते हैं।
- 24×7 एसबीआई कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर 18004253800/1800112211/1800110009 या 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं।
- बैंक की वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर या फिर gm.customer@sbi.co.in / dgm.customer@sbi.co.in को ईमेल भेजकर।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications