पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरने का फायदा भी घरेलू स्तर पर लोगों को नहीं मिल रहा है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन तेल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरने का फायदा भी घरेलू स्तर पर लोगों को नहीं मिल रहा है। शनिवार को फिर से देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी ने लगातार 14वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा दिया है। इस दौरान पेट्रोल 7.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8.28 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की नई कीमत 78.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो बीते शुक्रवार को 78.37 रुपए प्रति लीटर थी। दिल्ली में डीजल की कीमत में भी 61 पैसे की बढ़ोतरी हो गई है और नई कीमत 77.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, इस दौरान पेट्रोल की कीमतों में 51 पैसे बढ़ोतरी हुई है।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- देश की राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 78.88 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत 77.67 रुपये प्रति लीटर पर है।
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 85.70 रुपये हो गई है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 76.11 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
- बात करें अगर कोलकाता की तो एक 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 80.62 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 73.07 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.27 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 75.29 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications