पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को गिरावट देखी गई। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखी गई।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में शनिवार को गिरावट देखी गई। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखी गई। दिल्ली में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे की गिरावट के बाद 71.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं एक लीटर डीजल 12 पैसे की गिरावट के बाद 63.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल आज
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.02 रुपए प्रति लीटर रही। वहीं दिल्ली में डीजल 63.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे गिरकर 76.71 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 13 पैसे की गिरावट के साथ 66.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.70 रुपये प्रति लीटर रही। जबिक डीजल की कीमत में 12 पैसे की गिरावट के साथ 67.21 रुपये पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 73.78 रुपये रही। जबिक डीजल की कीमत 67.21 रुपये प्रति लीटर रही।
1 अप्रैल महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल से 50 पैसे से एक रुपये लीटर की वृद्धि हो सकती है।
- इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है।
- फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यूरो-मानकों के अनुरूप है।
- सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications