नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथे दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑयल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है।
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दामों में चौथे दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। ऑयल कंपनियों ने शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली समेत सभी महानगरों में आज भी शुक्रवार वाले दाम ही जारी रहेंगे। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पिछले कुछ दिनों से स्थिर बनी हुई हैं। इस समय पूरे देश में 21 दिनों लॉकडाउन चल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
आज शनिवार को महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत भी स्थिर रही है। दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में 75.30 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 72.29 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर है। बात करें डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 65.21 रुपये और कोलकाता में 64.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications