पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला जारी है। सोमवार यानि 27 जनवरी लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का सिलसिला जारी है। सोमवार यानि 27 जनवरी लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 26 पैसे प्रति लीटर तक की कमी कर दी है! बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 11 जनवरी के बाद पेट्रोल 2.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 2.46 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है।

कितना घटा रेट
सोमवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और कोलकाता में डीजल के रेट में 25 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम 26 पैसे प्रति लीटर घट गया है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत आज
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार सोमवार (27 जनवरी 2020) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में ग्राहकों को पेट्रोल क्रमश: 73.71 रुपये, 79.32 रुपये, 76.33 रुपये और 76.56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। वहीं चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 66.71 रुपये, 69.93 रुपये, 69.07 रुपये और 70.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications