आज फिर पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।
नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल के दाम 95 रुपये प्रति लीटर पार हो गए हैं। जो कि किसी भी मेट्रो शहर का सबसे अधिक रेट है। देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई प्राइस पर चले गए हैं। दिल्ली में आज 15 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पेट्रोल कल के भाव में 88.73 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.99 यानी 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल कल के भाव 79.06 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 79.35 यानी 29 पैसे की छलांग लगा दी है।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 88.99 रुपये और डीजल 79.35 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 95.46 रुपये और डीज़ल 86.34 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 90.25 रुपये और डीज़ल 82.94 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 91.19 रुपये और डीज़ल के दाम 84.44 रुपये लीटर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications