देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही। आज 21 वें दिन भी भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही। आज 21 वें दिन भी भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में करीब 25 पैसे और डीजल के दाम में करीब 21 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल में अब तक 9.12 रुपये महंगा हो गया है। जबकि डीजल के दाम 10.90 रुपये बढ़ चुके हैं। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले 21 दिनों में से अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन डोमेस्टिक मार्केट में इसकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
दिल्ली में आज 27 जून को पेट्रोल कल के भाव 80.13 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.38 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। यानी 25 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह डीजल कल के भाव 80.19 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। यानी डीजल के दाम 21 पैसे बढ़ गए।
- मुंबई में पेट्रोल कल के भाव 23 पैसे बढ़कर 87.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए, जबकि डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 78.71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
- कोलकाता में पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 82.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 18 पैसे बढ़कर 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गए।
- चेन्नई में पेट्रोल के दाम 22 पैसे बढ़कर 83.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 77.61 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल 25 पैसे बढ़कर 82.99 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल के दाम 20 पैसे बढ़कर 76.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications