तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आम जनता को पेट्रोल-डीजल के रेट से राहत दी है।
नई दिल्ली, अप्रैल 27। तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आम जनता को पेट्रोल-डीजल के रेट से राहत दी है। आपको बता दें पिछले 22 दिन से पेट्रोल-डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया और ये पुराने स्तर पर ही कायम हैं। कंपनियों की तरफ से आखिरी बार 6 अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

क्रूड ऑयल में फिर आई तेजी
एक दिन पहले गिरावट के बाद क्रूड ऑयल फिर से पुराने स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.60 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 106.1 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 6 अप्रैल 2022 को आखिरी बार तेल की कीमत में बदलाव हुआ था। इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
महानगरों में पेट्रोल व डीजल के भाव
- दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
यहां चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल
पोर्टब्लेयर में पेट्रोल और डीजल का रेट सबसे कम है। यहां पर सोमवार को पेट्रोल 91.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद तेल कंपनियों ने तेल के रेट में इजाफा किया था। इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications