Petrol And Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम उछाल मार रहा है। इसलिए कुछ दिन में क्रूड ऑयल 90 डॉलर के पास पहुंच गया है। हालांकि कच्चे तेल की कीमत में हो रही इस बढ़ोतरी का असर भारत में और डीजल की कीमतों पर फिलहाल नहीं दिखा है। आज 9 अप्रैल 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कंपनियों के द्वारा आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी या बदलाव नहीं किया गया है।
गवर्नमेंट ऑयल कंपनी के द्वारा मार्च के महीने में 14 तारीख को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। लेकिन उसके बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ कमी देखने को नहीं मिली है। लोगों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के पहले एक बारऔर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।

आईए जानते हैं देश के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली
अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर 1 लीटर पेट्रोल 94.72 रुपए की कीमत में बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर की है।
मुंबई
मुंबई बिजनेस से लेकर सिनेमा तक के लिए जाना जाने वाला एक बहुत ही महंगा और तेज रफ्तार शहर है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 प्रति लीटर है।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर कोलकाता में पेट्रोल 103.94 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर की है।
नोएडा
अगर बात करते हैं नोएडा की तो यहां पर पेट्रोल 94.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.96 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.76 रुपए प्रति लीटर की है।
चेन्नई
अगर बात करते हैं चेन्नई की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 100.75 और डीजल की कीमत 92.32 रुपए रही है।
पटना
बिहार की राजधानी पटना में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में काफी ज्यादा तेजी देखने को मिली है। पटना में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.8 का 8 रुपए है वहीं डीजल की कीमत 92.04 रुपए की है।
जाने पेट्रोल और डीजल के नए रेट
अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां पर पेट्रोल की ताजा कीमत 96.72 रुपए से गिरकर 94.72 रुपए तक पहुंच गई है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 थी, जिसमें 2.10 रुपए की गिरावट देखने को मिली और यह 104.201 रुपए प्रति लीटर के दर पर पहुंच गई।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए से घटकर 100.75 हो गई है।
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम मिल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा सेट किए जाते हैं। फिलहाल इन कंपनियों के द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications