Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जारी हो गई है और कई जगहों पर उनके दाम में कोई खास असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका असर भारत के घरेलू मार्केट पर देखने को नहीं मिल रहा है। अगर बात करें 23 जनवरी 2024 की तो आज भी यहां पर पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है और कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है।
भले ही केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव न किया गया हो लेकिन कुछ राज्यों ने इसमें बढ़ोतरी जरूर की है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों ने वैट में बढ़ोतरी की है, जिस वजह से इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है।

फिलहाल तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्र सरकार की तरफ से कोई भी कमी या तेजी देखने को नहीं मिली है। हालांकि, लोगों द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे वैसे-वैसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी राहत मिल सकती है। हालांकि फिलहाल सरकार द्वारा दिए गए संकेत के अनुसार पेट्रोल और डीजल के भाव में प्रति लीटर 10 रुपए तक की कटौती देखने को मिल सकती है।
अगर बात की जाए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तो पेट्रोल और डीजल की कीमत इन्हीं के द्वारा जारी की जाती है। आपको बताते चलें कि आप बड़ी आसानी से हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन आफ इंडिया जैसी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आसानी से चेक कर सकते हैं और अपने यहां की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की सटीक जानकारी पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठे बड़ी आसानी से सिर्फ एसएमएस भेज कर भी पेट्रोल और डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको पास ऑयल कॉरपोरेशन कंपनी के नंबर पर मैसेज के साथ शहर का कोड लिखकर भेजना होता है। अगर आप बीपीसीएल के पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो आपको (9223112222) इस नंबर पर आरएसपी लिखकर भेजना होगा। वहीं इंडियन ऑयल के लिए आरएसपी के साथ शहर का कोड लिखकर (9224992249) आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतें पता चल जाएंगी।
भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96 रुपए 72 पैसे और डीजल की कीमत 89.62 रुपए है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपए डीजल की कीमत की बात की जाए तो यह 89.76 है। पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत पटना में रिकॉर्ड की गई है और यह 107.24 प्रति लीटर है, वहीं डीजल का भाव पटना में 94.04 रुपए प्रति लीटर का है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications