महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।
नई दिल्ली: महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। सबसे ज्यादा इजाफा देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है। लगातार 12 दिनों में डीजल की कीमत में 7 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। जबकि पेट्रोल के दाम में 6.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है।

आज डीजल की कीमत में 7 रुपए प्रति लीटर तक वृद्धि
बात आज की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जबकि डीजल की कीमत में 64 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपके महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 53 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ यहां पर दाम 77.81 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। कोलकाता और मुंबई में यह इजाफा 51 पैसे प्रति लीटर का हुआ है, वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 46 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है!
जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- देश की राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 77.81 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत 76.43 रुपये प्रति लीटर पर है।
- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 84.66 रुपये हो गई है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 74.93 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
- बात करें अगर कोलकाता की तो एक 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 79.59 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल के दाम 71.96 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 81.32 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 74.23 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications