Pharma Stocks To Buy: चीन और अमेरिका के टैरिफ टेंशन की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी फॉर्मा में आज 1.97% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों में निफ्टी फार्मा में 8.02% की गिरावट आई है। फार्मा कंपनियों के जल्द ही Q4 रिजल्ट आने वाले हैं। Centrum की रिपोर्ट में फार्मा के कुछ ऐसे स्टॉक्स बताए गए हैं जिनका Q4 रिजल्ट बेहतर आने की उम्मीद है।

इन स्टॉक्स को कर सकते हैं Buy (Pharma Stocks News)
रिपोर्ट के अनुसार, मेदांता की ग्रोथ(Medanta) में सालाना आधार पर 16% बढ़ने होने की उम्मीद है। इसमें बेड कैपेसिटी सालाना 8.5% की बढ़त और ऑपरेशनल बेड्स में 3,064 की बढ़त शामिल है। साथ ही, ऑक्यूपेंसी में 270 बीपीएस बढ़त के साथ सालाना आधार पर 62% और स्थिर एआरपीओबी ग्रोथ होने की उम्मीद है। मेदांता का शेयर प्राइस सेंसेक्स पर 9 अप्रैल को 1237 पर बंद हुआ था। इस कंपनी का पिछले महीने 1208 शेयर प्राइस था।
इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, एस्टर डीएम हेल्थकेयर(Aster DM Healthcare) का रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 4% होने की उम्मीद है। इसमें बेड कैपेसिटी में सालाना आधार पर 6% बढ़ सकती है और ARPOB में सालाना आधार पर 10% की बढ़त (3% QoQ) हो सकती है। ऑक्यूपेंसी में थोड़ी गिरावट आ सकती है, ये 62% तक आ सकता है। ऑक्यूपेंसी Q4FY24 और Q3FY25 में 67%/63% रही थी। EBITDA में सालाना आधार पर 1% की गिरावट आने की उम्मीद है। सेंसेक्स पर एस्टर डीएम हेल्थकेयर का शेयर प्राइस 9 अप्रैल को 481 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में इसका शेयर प्राइस 422 रुपये पर था।
रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर(Rainbow Children's Healthcare) का रेवेन्यू ग्रोथ में सालाना आधार पर 9% तक बढ़ने की उम्मीद है। इसमें ऑक्यूपेंसी 100 बीपीएस सालाना आधार पर बढ़कर 50% तक होने की उम्मीद है। EBITDA मार्जिन में सालाना आधार पर 31.3% की स्थिरता होने की उम्मीद है और EBITDA में सालाना आधार पर 11% तक बढ़त हो सकती है। सेंसेक्स पर रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर का शेयर प्राइस 9 अप्रैल को 1480 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में इसका शेयर प्राइस 1275 रुपये पर था।
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड(Yatharth hospital) में रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 27% होने की उम्मीद है। इसमें ऑक्यूपेंसी में 280 बीपीएस सालाना आधार पर बढ़कर 60% होने की उम्मीद है। EBITDA मार्जिन में 164 बीपीएस सालाना आधार पर बढ़कर 24.5% पर आने की उम्मीद है।सेंसेक्स पर यथार्थ का शेयर प्राइस 9 अप्रैल को 451 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में इसका शेयर प्राइस 367 रुपये पर था।
ये है टारगेट प्राइस

US जल्द लगाएगा फार्मा पर टैरिफ (US Tariff Pharma)
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का फार्मा पर जल्द लगने वाला ऐलान किया है। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेसनल कमेटी में कहा, "हम फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ लगाने जा रहे हैं... हम जल्द ही फार्मास्युटिकल्स पर टैरिफ के बारे में ऐलान करेंगे।" रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन अमेरिका को जेनेरिक दवाओं के दो प्रमुख एक्सपोर्टर्स हैं। इसलिए, इन पर कोई भी टैरिफ इन दोनों देशों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications