नई दिल्ली, अप्रैल 17। फोनपे एक पेमेंट ऐप है, जहां आप भीम यूपीआई, अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड, या अपने वॉलेट का उपयोग करके सब कुछ ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि आज-कल पेट्रोल के दाम कितने चढ़े हुए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आप फोनपे की मदद से महंगे पेट्रोल पर कैशबैक पा सकते हैं। जी हां फोनपे के ग्राहक पेट्रोल की खरीदारी पर कैशबैक पा सकते हैं। इससे आपको अच्छी खासी बचत हो सकती है।
कितनी होगी बचत
फोनपे ऐप पर मौजूद जानकारी के अनुसार आपको हर लेन-देन पर 45 रु तक की बचत हो सकती है। वहीं एक महीने में आप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदने पर अधिकतम 150 रु की बचत कर सकते हैं। दरअसल ऑफ़र की अवधि के दौरान खरीदे गए ईंधन पर इंडियन ऑयल की ओर से अतिरिक्त 0.75 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है। इसी कैशबैक की लिमिट प्रति लेन-देन अधिकतम 45 रु और महीने में अधिकतम कैशबैक प्राप्त करने की लिमिट 150 रु है।
कब तक है मौका
यह ऑफर 30 जून तक लागू है। आप इस ऑफर का फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। अगर अप्रैल को भी जोड़ा जाए तो तीन महीनों में आपको पूरे 450 रु की बचत होगी। ध्यान रहे कि इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से ही पेट्रोल खरीदना होगा। यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आप ऑफर पीरियड के दौरान जितनी मर्जी बार कैशबैक का फायदा ले सकते हैं। मगर इसमें अधिकतम लिमिट तय रहेगी।
कैसे मिलेगा कैशबैक
कैशबैक बेनेफिट केवल चुनिंदा पेमेंट उपकरणों पर मिलेगा, जिनमें फोनपे पर लिंक हुए यूपीआई / डेबिट कार्ड / वॉलेट शामिल हैं। सिर्फ क्रेडिट कार्ड से की गयी पेमेंट पर ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। यदि वॉलेट + क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके पेमेंट के कुछ हिस्से भाग का भुगतान किया गया तो कैशबैक की गणना केवल वॉलेट लेनदेन की गई राशि पर की जाएगी।
ऐसे करें पेमेंट
पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाएं और बिलिंग काउंटर पर जाएं। बिलिंग के लिए "फोनपे" विकल्प चुनें। मर्चेंट आउटलेट पर फोनपे क्यूआर कोड स्कैन करें। ऑफर के लिए ऊपर बताए गए भुगतान मोड में से किसी एक का उपयोग करें। लेनदेन को पूरा करने के लिए पे पर क्लिक करें। लेन-देन सफल होने के 24 घंटे के भीतर कैशबैक को फोनपे गिफ्ट वाउचर बैलेंस के रूप में क्रेडिट किया जाएगा।
अगर लेन-देन रिफंड या कैंसल हुई
अगर लेन-देन कैंसल हुई तो दिया गया कैशबैक आपके बैंक खाते में गिफ्ट वाउचर बैलेंस और नॉन-विदड्रॉएबल के रूप में बरकरार रहेगा। इसका इस्तेमाल फोनपे (रिचार्ज, बिल भुगतान आदि) के लिए किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications