खूब बरसा पैसा : 10 करोड़पति बनाने वाले शेयर, दिया 7 लाख फीसदी तक रिटर्न

नई दिल्ली, जनवरी 5। दुनिया की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने इस महीने 13 साल की हो गयी। अपने 13 साल के सफर के दौरान इस क्रिप्टो ने 1 लाख रुपये के निवेश को 510 करोड़ रुपये बना दिया है। हालांकि, इस अवधि के दौरान ही घरेलू शेयर भी कुछ पीछे नहीं रहे। इक्विटी आंकड़ों से पता चलता है कि बिटकॉइन की शुरुआत के बाद से बीएसई के 51 शेयर निवेशकों को करोड़पति बना चुके हैं। हम यहां आपको उन टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट देंगे, जिन्होंने बीते 13 सालों में निवेशकों को 7 लाख फीसदी तक रिटर्न दिया है। साथ ही जानेंगे बाकी शेयरों के नाम भी।

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट

रेस्तरां कंपनी वेस्टलाइफ डेवलपमेंट ने 13 सालों के दौरान 6,91,838 फीसदी का भारी रिटर्न दिया है और इस लिस्ट में अव्वल नंबर पर है। इसकी सब्सिडरी कंपनी हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स के पास पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी है। 2 जनवरी 2009 को ये शेयर केवल 0.08 रुपये पर कारोबार कर रहा था, लेकिन 3 जनवरी 2022 को बढ़कर 553.55 रुपये का हो गया। इस अवधि के दौरान इसने 1 लाख रुपये के निवेश को 69.18 करोड़ रुपये बना दिया।

बजाज फाइनेंस

बजाज फाइनेंस

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के बाद एनबीएफसी ब्लूचिप कंपनी बजाज फाइनेंस का नंबर है, जिसका शेयर पिछले 13 वर्षों में 6.26 रुपये से बढ़ कर 7,222.3 रुपये का हो गया है। इस दौरान शेयर में 1,15,272 प्रतिशत की मजबूती आई है। इस दौरान शेयर ने 1 लाख रु को 11.52 करोड़ रुपये बना दिया। जानकार मानते हैं कि लंबी अवधि के निवेश के लिए इक्विटी सबसे अच्छा ऑप्शन रहता है।

रिलेक्सो फुटवियर्स और एस्ट्रल

रिलेक्सो फुटवियर्स और एस्ट्रल

इस दौरान रिलैक्सो फुटवियर्स (72,551 फीसदी), एस्ट्रल (57,324 फीसदी), ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स (47,330 फीसदी), अवंती फीड्स (41,057 फीसदी) ने भी निवेशकों को करोड़पति बना दिया। इन सभी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को केवल 1 लाख रुपये को 4.10 करोड़ रु से 7.25 करोड़ रु तक बना दिया। पौशाक, एचसीपी प्लास्टीन बल्कपैक और एनजीएल फाइन-केम अन्य प्रमुख शेयर रहे, जिन्होंने बीते 13 सालों में 35,000 प्रतिशत से अधिक की कमाई कराई, जिससे निवेशकों के 1 लाख रु 3.55 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो गए।

पॉली मेडिक्योर

पॉली मेडिक्योर

ये शेयर भी 13 साल में 2.81 रु से 958.95 रु तक पहुंचने में 34026 फीसदी रिटर्न देने कामयाब रहा। इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 3.40 करोड़ रु बना दिया। विनती ऑर्गेनिक्स, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, अजंता फार्मा, सफारी इंडस्ट्रीज (इंडिया), विधि स्पेशलिटी फूड, दीपक नाइट्राइट, सिम्फनी, बालाजी एमाइंस, स्टाइलम इंडस्ट्रीज, जेबीएम ऑटो, ला ओपाला आरजी, प्रिवी स्पेशलिटी केमिकल्स, अतुल और मंगलम ऑर्गेनिक्स वे अन्य शेयर रहे, जो 20,000 फीसदी से 33,200 फीसदी तक उछले।

15000 फीसदी से अधिक उछलने वाले शेयर

15000 फीसदी से अधिक उछलने वाले शेयर

पिछले 13 सालों में बोरोसिल रिन्यूएबल्स, मिंडा इंडस्ट्रीज, एचएलई ग्लासकोट, ब्लैक रोज इंडस्ट्रीज, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, वैभव ग्लोबल, मयूर यूनीकोटर्स, नवीन फ्लोरीन, हैट्सन एग्रो और एसआरएफ में 15,000 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। एल्गोक्वेंट फिनटेक, अरमान फाइनेंशियल सर्विसेज, केपीआर मिल, सेरा सेनेटरीवेयर, बटरफ्लाई गांधीमती एप्लायंसेज, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, आरती इंडस्ट्रीज, टाटा एलेक्सी, पेज इंडस्ट्रीज, मेडिकैमेन बायोटेक, आयशर मोटर्स, पोकर्ण, आरती ड्रग्स, हैवेल्स इंडिया, बजाज फिनसर्व, सोमानी सेरामिक्स और एपकोटेक्स इंडस्ट्री भी ऐसे शेयरों में शामिल रहे, जिन्होंने निवेशकों के 1 लाख रु को करोड़ों रु में बदल दिया। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है, जहां नुकसान होने की संभावना काफी अधिक होती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+