नई दिल्ली, सितंबर 17। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 72वा जन्मदिवस है। साल 2014 के जनरल इलेक्शन में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद 26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। तब से लेकर अब तक उनके कार्यकाल का यह 8वा साल चल रहा है। इन आठ सालों के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याण की अनेकों योजनाएं शुरू की है। आज उनका जन्मदिन है, उनके जिवन के इस खाद दिन पर चलिए हम उनके द्वारा शुरू किए गए 5 बेहतरिन लोककल्याण के योजनाओं के विषय में बताते हैं।
1. पीएम कीसान सम्मान निधि
मोदी सरकार ने 2019 के जनरल इलेक्शन से पहले साल 2018 में 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' की शुरूआत की थी। पीएम कीसान योजना देश के लघु और सामन्त किसानों को साल में 6 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कराती है। किसानों को यह राशि 2 हजार रुपए के किश्त के रुप में साल में तीन बार मिलती है। देश के करोड़ो किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।
2. सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोककल्याण योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना एक बड़ा नाम है। मोदी सरकार ने इसकी शुरूआत 2015 में की थी। यह योजना देश के बेटियों के भविष्य के लिए धन बचत करने के लिए शुरू की गई थी। पोस्ट ऑफिस समेत देश के तमाम बैंकों में सुकन्या योजना उपलब्ध है। मोदी सरकार की यह योजना 10 साल से कम उम्र के बेटियों के माता-पिता को बेटी के नाम खाता खुलवाने और उसके भविष्य के लिए बचत करने में मदद करती है। इस बचत योजना पर सरकार फिलहाल 7.8 प्रतिशत का ब्याज दे रही है। बेटी के 21 साल होने पर निवेश की मैच्योरिटी होती है।
3. प्रधानमंत्री उज्वला योजना
मोदी सरकार ने देश की गरीब परिवार के महिलाओं को रसोई गैस मुहैया कराने के लिए उज्वला योजना की शुरूआत 2016 में की थी। इस योजना के तहत गरीब परिवार के महिलओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर और कनेक्शन दिया जाता है। अब तक देश में लगभग 8 करोड़ परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
4. प्रधानमंत्री जनधन योजना
मोदी सरकार की इस योजना ने लोगों को बहुत लाभ पहुचाया है। साल 2014 में आम लोगों को बैंकिग सुविधाओं से जोड़ने के लिए 'जन-धन योजना' की शुरुआत की गई थी। जनधन योजना की मदद से अब तक 44 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। जन-धन खाता एक जीरो बैलेंस अकाउंट है, और इस खाते में पैसा जमा करने और निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगता है।
5. पीएम मुद्रा योजना
नरेन्द्र मोदी सरकार ने साल 2015 में 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' की शुरुआत की थी। मुद्रा योजना छोटे उधोगपतियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित हुई है। इस योजना की मदद से अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए कोई भी व्यक्ति 10 लाख रुपये तक का लोन पा सकता है। सभी व्यावसायिक बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) और एनबीएफसी के जरिए मुद्रा लोन पाया जा सकता है। देश के करोड़ो लोगों ने मुद्रा योजना की मदद से अपना रोजगार शुरू किया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications