नई दिल्ली, अगस्त 2। आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन ई-रुपी को लॉन्च कर दिया। ये एक पर्सन और उद्देश्य विशिष्ट डिजिटल भुगतान समाधान है, जिसे आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च किया। ई-रुपी डिजिटल भुगतान के लिए एक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस इंस्ट्रूमेंट है। ई-रुपी एक क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग-आधारित ई-वाउचर है, जिसे लाभार्थियों के मोबाइल पर डिलिवर किया जाता है। इस सीमलेस वन-टाइम पेमेंट मैकेनिज्म के यूजर्स कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना इस वाउचर को भुनाने यानी रिडीम कर सकेंगे।

डीबीटी योजना होगी मजबूत
पीएम मोदी ने ई-रुपी को लॉन्च करने पर कहा है कि ई-रुपी वाउचर डीबीटी (डायरेक्ट बैंकिंग ट्रांसफर) योजना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। पीएम के अनुसार इससे टार्गेटेड, ट्रांसपेरेंट और लीकेज फ्री डिलिवरी में सभी को बड़ी मदद मिलेगी। आज देश, डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम दे रहा है। इस भुगतान प्लेटफ़ॉर्म को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा अपने यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म पर, वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय का हिस्सा), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सहयोग से डेवलप किया गया है।
जानिए एक और अहम फायदा
पीएम मोदी के मुताबिक ई-रुपी एक तरह से पर्सन के साथ-साथ पर्सन स्पेसिफिक भी है। यानी जिस मकसद से कोई मदद या कोई बेनिफिट दिया जा रहा हो वो उसी के लिए इस्तेमाल हो, ये ई-रुपी सुनिश्चित करने वाला है। ई-रुपी बिना किसी फिजिकल इंटरफेस के डिजिटल तरीके से लाभार्थियों और सर्विस प्रोवाइडर्स को सर्विसेज के स्पॉन्सर्स के साथ कनेक्ट करता है।
करोड़ों रुपे कार्डधारक
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 66 करोड़ रु कार्डधारक हैं और हजारों करोड़ रु का लेनदेन हो रहा है। पीएम मोदी का कहना है कि डीबीटी के जरिए लाभार्थी के खाते में 17.5 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। देश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए जो काम पिछले 6-7 वर्षों में हुआ है, उसका लोहा आज दुनिया मान रही है। विशेषकर भारत में फिनटेक का बहुत बड़ा आधार तैयार हुआ है। ऐसा आधार तो बड़े-बड़े देशों में भी नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications