
Punjab National Bank KYC last date : देश में पब्लिक सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया था। अगर आपका खाता पीएनबी में है, तो आपको 12 दिसंबर 2022 यानी आज शाम तक इस काम का निपटारा जरूर कर लेना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बैंक आपका खाता सस्पेंड कर देगा।
आज KYC कराने का है आखिरी समय
पीएनबी ने सभी ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया था। अलर्ट में बैंक ने ग्राहकों को अनुरोध किया था कि वह अपने खाते की केवाईसी (PNB Alert for KYC) 12 दिसंबर 2022 से पहले जरूर करवा लें। आज डेडलाइन की आखिरी तारिख है। अगर आप इस काम को आज के दिन नहीं निपटाते हैं तो आपके अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
केवाईसी कराना है जरूरी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैकों को समय समय पर केवाईसी अपडेट कराने का दिशानिर्देश दिया था। इसलिए सभी बैंक केवाईसी को अपडेट करने या केवाईसी कराने को लेकर तत्परता दिखा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका खात पीएनबी में है और आपने अभी तक केवाईसी नहीं करवाया है तो आप पीएनबी के नजदिकी ब्रांच में जाकर आज केवाईसी जरूर करवा लें। ऐसा नहीं करने से आप दिक्कत में पड़ जाएंगे।
ऐसे चेक करें केवाईसी स्टेटस
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अपने ग्राहकों घर बैठे केवाईसी स्टेट चेक करने की सुविधा देता है। अगर आप पीएनबी के ग्राहक हैं तो आप बस एक कॉल करके अपने खाते का केवाईसी स्टेटस जान सकते हैं। आपको केवल बैंक द्वारा जारी किए गए कस्टमर केयर नंबर 18001802222 या 18001032222 पर कॉल कॉल करना है। यहां से आप जानकारी ले सकेंगे की आपके खाते की केवाईसी हुई है की नहीं। अगर आपके खाते के केवाईसी नहीं हुई है आप इसे जल्द से जल्द करा लें।
कैसे कराए केवाईसी
बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक केवाईसी अपडेट करने के लिए ग्राहकों को बैंक जाना आवश्यक है। कोई भी बैंक का अधिकारी आपको कॉल करके केवाईसी अपडेट करने के लिए नहीं कहता है। ऐसे में ग्राहकों को साइबर अपराधियों से बचने की जरूरत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications