
Positive Pay System : देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 5 लाख रुपये या उससे अधिक के चेक भुगतान को कंट्रोल को करने वाले नियम में बदलाव करने जा रहा है। बैंक 4 अप्रैल, 2022 से दस लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) का उपयोग अनिवार्य करने जा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि इन चेक को क्लियरिंग में रिजेक्शन से रोका जा सके।
क्या है पीपीएस
पीपीएस एक भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) मैकेनिज्म है जिसके लिए बैंक खाताधारकों को उनके द्वारा जारी किए गए चेक की डिटेल उस बैंक को जमा करनी होती है जहाँ बचत खाता होता है, जिसका चेक बना होता है। विदड्रॉल के लिए चेक पेश किए जाने से पहले ये डिटेल दी जानी चाहिए। चेक डिटेल जमा करने के लिए बैंक विभिन्न तरीके पेश करते हैं। एक निश्चित राशि के चेक जारी करते समय, पीपीएस के लिए ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तारीख, राशि और लाभार्थी के नाम जैसी आवश्यक डिटेल की पुष्टि करनी होती है। इससे चेक को प्रोसेस करते समय किसी भी संभावित जोखिम से सुरक्षा मिलती है।
पीएनबी चेक के लिए पीपीएस कैसे प्राप्त करें?
बैंक के अनुसार ग्राहक ब्रांच ऑफिस, इंडिविजुअल और बिजनेसों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग (पीएनबी वन), या एसएमएस बैंकिंग के माध्यम से चेक डिटेल जमा करके पीपीएस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि चेक प्रेजेंटेशन या क्लियरिंग डेट से एक वर्किंग डे पहले चेक जमा किया जाना चाहिए। 1 जनवरी, 2021 तक, पीएनबी ने 50,000 रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए पीपीएस लागू किया था।
कैसे लें इस सर्विस का फायदा
पीएनबी नेटबैंकिंग में लॉगइन करें। वैल्यू एडेड सर्विसेज के तहत, पॉजिटिव पे सिस्टम टैब चुनें। जब आप ड्रॉप-डाउन मेनू में से अकाउंट नंबर चुनेंगे, तो जारीकर्ता का नाम अपने आप दिखाई देगा। उसके बाद, ग्राहक को छह अंकों का चेक नंबर, चेक अल्फा (3 कैरेक्टर), चेक की तारीख, चेक की राशि (कम से कम 50000/- रुपये) और लाभार्थी का नाम देना होगा।
ये है बाकी प्रोसेस
- सफल सबमिशन पर, ग्राहक को स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा जो दर्शाता है कि उनका चेक सफलतापूर्वक अपलोड कर दिया गया है
- पासवर्ड डालें और फिर सबमिट करें
- एक सफल सबमिशन के बाद, ग्राहक अपनी स्क्रीन पर एक नोटिस देख पाएंगे जो पुष्टि करेगा कि चेक के लिए पीपीएस जानकारी सफलतापूर्वक सबमिट की गई
एसएमएस के जरिए कैसे मिलेगा फायदा
ग्राहक एक मैसेज को 9264092640 या 5607040 पर भेजकर पॉजिटिव पे सिस्टम सेवा का उपयोग कर सकते हैं। आपको पूरा खाता नंबर चेक नंबर, छह अंकों का चेक नंबर, चेक अल्फा : चेक पर छपे तीन अक्षर और चेक की राशि 50000 रु और उससे अधिक और चेक की तारीख (DDMMYYYY में) लिखनी होगी। सफल सबमिशन होने पर, ग्राहक को "खाता संख्या XXXXXXXXXXXXXXXX में चेक संख्या XXXXX के पीपीएस डेटा के लिए आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है" मैसेज प्राप्त होगा। पीपीएस के कई फायदे हैं, जिनमें आपका पैसा सेफ रहना सबसे अहम बात है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications