नयी दिल्ली। अगर आप 10वीं पास हैं तो सरकारी नौकरी मिल सकती है। जी हां ये गोल्डन चांस लेकर आया है पोस्ट ऑफिस। कोरोना संकट के बाद बैंकों, कंपनियों के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस ने भी भर्तियां शुरू की हैं। पोस्ट ऑफिस विभाग की नयी नोटिफिकेशन के अनुसार 3679 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इंडिया पोस्ट (भारतीय डाक) ने एपी पोस्टल सर्कल, दिल्ली पोस्टल सर्कल और तेलंगाना पोस्टल सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के लिए 3679 खाली पदों पर भर्ती के लिए नौकरी की अधिसूचना जारी की है।
किस सर्कल में कितनी भर्ती
एपी डाकघर, दिल्ली डाकघर और तेलंगाना डाकघर के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) वैकेंसी 2021 के लिए प्रोसेस 27 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था। कुल 3679 पदों में से 2296 पद एपी जीडीएस भर्ती 2021 के लिए हैं, जबकि 233 दिल्ली जीडीएस और 1150 तेलंगाना जीडीएस के लिए। हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता भी है।
10वीं पास को मिल सकती है नौकरी
इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10वीं कक्षा का पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी की पढ़ाई करनी चाहिए थी, उनके लिए कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया गया होना जरूरी है।
कितनी है आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट है। मगर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आयु में कोई छूट नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
कितनी है आवेदन फीस
यूआर / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष / ट्रांसमैन को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी / एसटी / महिला / ट्रांसवूमन / पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कैसे करें अप्लाई
आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आपको रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इतना करने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करें और बैंक खाते से राशि कटने के बाद कन्फर्म न हो तो आपको 72 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है। ऑफलाइन पेमेंट किसी भी हेड पोस्ट ऑफिस में जाकर की जा सकती है। उम्मीदवार फिर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं, अपने दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं और अपनी पोस्ट वरीयताएँ सबमिट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications